SSC CGL Tier 2 Exam: एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा का शेड्यूल जारी, देखें पूरी डिटेल्स
Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Jan 2026 6:32 PM
SSC CGL Tier 2 Exam Schedule (सांकेतिक फोटो AI Generated)
SSC CGL Tier 2 Exam: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से सीजीएल टियर 2 परीक्षा को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कंबाइंड ग्रेजुएल लेवल यानी SSC CGL के लिए टियर 2 परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है. टियर 1 परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स इस एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं.
SSC CGL Tier 2 Exam: सीजीएल टियर 2 को लेकर स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी SSC ने बड़ा अपडेट जारी कर दिया है. आयोग की तरफ से Combined Graduate Level Examination 2025 Tier 2 का पूरा परीक्षा शेड्यूल घोषित कर दिया गया है. जिन उम्मीदवारों ने SSC CGL Tier 1 परीक्षा दी थी, उनके लिए यह खबर बेहद जरूरी है. अब कैंडिडेट्स यह जान सकते हैं कि टियर 2 परीक्षा किस दिन और किस शिफ्ट में होगी. यह शेड्यूल SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है.
SSC CGL Tier 2 Exam Schedule ऐसे करें चेक
- सबसे पहले उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Notice या Latest News सेक्शन में जाएं.
- यहां SSC CGL Tier 2 Exam Schedule से जुड़ा लिंक दिखाई देगा.
- इस लिंक पर क्लिक करते ही नया नोटिफिकेशन खुल जाएगा.
- अब PDF फाइल को डाउनलोड कर लें और उसमें दिए गए डेट और पेपर डिटेल्स को ध्यान से पढ़ लें.
- भविष्य के लिए इस शेड्यूल का प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं.
SSC CGL Tier 2 Exam: कब होगी परीक्षाएं?
SSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक SSC CGL Tier 2 परीक्षा की शुरुआत 18 जनवरी 2026 से होगी. पहले दिन यानी 18 जनवरी 2026 को Paper I का Section IV आयोजित किया जाएगा. इस सेक्शन में स्किल टेस्ट यानी DEST लिया जाएगा. यह टेस्ट खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए अहम होता है जिनकी पोस्ट में डेटा एंट्री स्किल की जरूरत होती है. इसलिए कैंडिडेट्स को टाइपिंग और स्पीड पर खास ध्यान देना चाहिए.
एसएससी एग्जाम कैलेंडर जारी
SSC ने अन्य परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी किया है. इसमें Multi Tasking Staff और Havaldar परीक्षा 2025, Constable GD in CAPFs और SSF, साथ ही Assam Rifles में Rifleman GD परीक्षा 2026 शामिल हैं. इससे साफ है कि जनवरी 2026 में SSC की कई बड़ी परीक्षाएं आयोजित होने वाली हैं, ऐसे में उम्मीदवारों को अपनी तैयारी अभी से मजबूत कर लेनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: छूट न जाए MA MSc MCom में एडमिशन का मौका, CUET PG 2026 के लिए जल्द करें आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










