अब नहीं चलेगी लापरवाही! परीक्षा ड्यूटी छोड़ने पर UP Board का बड़ा एक्शन
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 23 Feb 2026 1:58 PM
UP Board Exam 2026: एग्जाम हॉल की प्रतीकात्मक तस्वीर
UP Board Exam 2026: अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाएगी. बोर्ड ने बताया है कि हाल के दिनों में कई शिक्षक बिना किसी ठोस वजह के परीक्षा ड्यूटी से गायब रहे हैं, जिससे परीक्षा आयोजन में अव्यवस्था का खतरा बढ़ गया है. अब ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत ऐसे सभी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी.
UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षा ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू करने का बड़ा फैसला लिया है. बोर्ड ने साफ कहा है कि अगर कोई भी शिक्षक ड्यूटी से गायब रहता है तो उन पर सीधा एक्शन लिया जाएगा. परीक्षा सिस्टम में अनुशासन लाने के उद्देश्य से ये कदम उठाया गया है.
बोर्ड ने बताया है कि हाल के दिनों में कई शिक्षक बिना किसी ठोस वजह के परीक्षा ड्यूटी से गायब रहे हैं, जिससे परीक्षा आयोजन में अव्यवस्था का खतरा बढ़ गया है. अब ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत ऐसे सभी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी.
क्या कार्रवाई हो सकती है?
- अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाएगी.
- दोषी पाए जाने पर वेतन में कटौती या निलंबन जैसी सजाएं दी जा सकती हैं.
- गंभीर मामलों में कानूनी कार्रवाई या FIR दर्ज करने के भी निर्देश दिए गए हैं.
इमरजेंसी की स्थिति में सूचित करें
बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि उनका उद्देश्य परीक्षाओं को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ संचालित करना है. शिक्षक अपनी ड्यूटी को गंभीरता से लें. अगर किसी शिक्षक को किसी परेशानी जैसे कि पारिवारिक इमरजेंसी या हेल्थ इमरजेंसी के लिए छुट्टी चाहिए तो वे एग्जाम कंडक्ट कराने वाले अधिकारी को सूचित करें. बिना बताए ड्यूटी से गायब रहने पर एक्शन लिया जाएगा.
18 फरवरी से हो रही हैं परीक्षाएं
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कक्षा की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी हैं. परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही हैं. पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 11:45 बजे और दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक होगी.
हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स छोड़ रहे हैं परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से आयोजित UP बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2026 के लिए इस साल करीब 52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है. पहले ही दिन बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचे. आंकड़ों के अनुसार तीन लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए. दूसरे दिन भी हजारों स्टूडेंट्स की अनुपस्थिति दर्ज की गई, जिससे बोर्ड और अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ी है.
यह भी पढ़ें- रेलवे ग्रुप डी की आंसर-की पर आपत्ति करने का आखिरी मौका, यहां देखें प्रोसेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










