ePaper

पश्चिम बंगाल में रासायनिक विस्फोट में झुलसे नाबालिग की 17 दिन बाद मौत

Updated at : 25 Feb 2026 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
MR Bangur Hospital Tollygung Kolkata

टॉलीगंज के एमआर बांगड़ अस्पताल में हुई बच्चे की मौत.

पश्चिम बंगाल में 17 दिन पहले सड़क निर्माण कार्य के लिए रखे रसायन में हुए विस्फोट से घायल नाबालिग लड़के की बुधवार को कोलकाता के एक अस्पताल में मौत हो गयी. उसके साथ 2 और बच्चे घायल हुए थे, दोनों की हालत अभी स्थिर है. इन्हें बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में रासायनिक विस्फोट में झुलसे नाबालिग की मौत हो गयी है. जिले के भांगड़ इलाके में रसायन से भरे ड्रम के फट जाने से 9 साल का बच्चा झुलस गया था. इस बच्चे की बुधवार को कोलकाता के टॉलीगंज स्थित एक अस्पताल में मौत हो गयी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

17 फरवरी को सड़क पर फट गया था ड्रम

अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान खारीगाची गांव के निवासी सादिकुल अहमद के रूप में हुई है. वह 17 फरवरी को सड़क की मरम्मत के कार्य में इस्तेमाल होने वाले रसायनों से भरे एक ड्रम के फट जाने के बाद बुरी तरह झुलस गया था.

विस्फोट में घायल बच्चे बांगड़ अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने बताया कि मध्य खारीगाची गांव में हुई इस घटना के समय सड़क के किनारे चार बच्चे खेल रहे थे. घटना के दौरान गंभीर रूप से घायल 3 बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें यहां के एमआर बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2 अन्य घायल बचों की हालत अभी भी स्थिर

लगभग 95 प्रतिशत झुलस चुके सादिकुल को गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया था. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 5:55 बजे बच्चे की मौत हो गयी. अन्य 2 घायल बच्चों की हालत अभी भी स्थिर बतायी जा रही है.

आबादी वाले इलाके में रखा था 200 लीटर डीजल भरा ड्रम

बच्चे के परिजन ने इससे पहले आरोप लगाया था कि सड़क निर्माण कार्य के लिए घनी आबादी वाले इलाके में लगभग 200 लीटर डीजल से भरा एक ड्रम बिना किसी निगरानी के छोड़ दिया गया था.

इसे भी पढ़ें

सड़क किनारे केमिकल भरे ड्रम में विस्फोट, चार बच्चे घायल

VIDEO: पश्चिम बंगाल में फिर बड़ा धमाका, 8 की मौत, कई के दबे होने की आशंका

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola