मेहनती लोग भी क्यों रह जाते हैं दूसरों से पीछे? चाणक्य नीति में छिपा है इसका जवाब

मेहनती लोग क्यों रह जाते हैं पीछे AI image
चाणक्य नीति के अनुसार सिर्फ मेहनत करना ही सफलता के लिए काफी नहीं होता. कई बार गलत आदतें, समय की अनदेखी और गलत फैसले इंसान को पीछे छोड़ देते हैं. जानिए आखिर मेहनती लोग भी क्यों सफल नहीं हो पाते और जीवन में आगे बढ़ने के लिए किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है.
आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और समझदार व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान पॉलिटिशियन और शिक्षक ही नहीं थे, बल्कि मानव स्वभाव की भी गहरी समझ रखते थे. मानव जाति को सही रास्ता दिखाने के लिए उन्होंने कई तरह की बातें कहीं हैं जिन्हें आज के समय में हम चाणक्य नीति के नाम से भी जानते हैं. चाणक्य के अनुसार अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो इसके लिए सिर्फ आपकी मेहनत ही काफी नहीं है. कई बार लोग दिन-रात मेहनत करते हैं लेकिन, फिर भी कुछ आदतों या फिर गलतियों की वजह से जीवन में आगे नहीं बढ़ पाते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं आदतों या फिर गलतियों के बारे में खुलकर बताने जा रहे हैं, जिन्हें अक्सर आप नजरअंदाज कर देते हैं.
सही दिशा में मेहनत न करना
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप सही दिशा में मेहनत नहीं करते हैं, तो आपको कभी भी उसका पूरा फल नहीं मिलता है. कई बार हम मेहनत तो करते हैं लेकिन हमें यह बात साफ नहीं होती कि आखिर हमारा लक्ष्य क्या है. चाणक्य नीति के अनुसार बिना लक्ष्य के काम करना ठीक ऐसा ही होता है जैसा बिना रास्ता जाने सफर करना. अगर आप मेहनत कर ही रहे हैं तो सही दिशा में करें ताकि आपको फायदा हो.
घर की बर्बादी आने से पहले दिखते हैं ये 5 संकेत, ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज
समय की कीमत न समझना
चाणक्य नीति के अनुसार मेहनती लोग कई बार इसलिए भी पीछे छूट जाते हैं क्योंकि वे समय का सही इस्तेमाल कर नहीं पाते हैं. चाणक्य कहते हैं कि आपका समय ही आपकी सबसे बड़ी दौलत है. जो भी इंसान अपने कामों को टालता रहता है या फिर जरूरी चीजों को छोड़कर छोटे-छोटे कामों को करने में अपने समय को बर्बाद कर देता है, वह देखते ही देखते दूसरों से पीछे छूटता चला जाता है.
गलत संगति का असर
चाणक्य के अनुसार किसी भी इंसान की सफलता या फिर असफलता के पीछे उसकी संगति का काफी बड़ा हाथ होता है. अगर एक इंसान मेहनती तो है लेकिन उसके आस-पास गलत या फिर निगेटिव सोच रखने वाले लोग रहते हैं, तो वह कभी सफल नहीं हो पाएगा चाहे वह कितना ही मेहनत क्यों न कर लें. वे कहते हैं गलत संगति में जब आप रहते हैं तो आपका कॉन्फिडेंस कमजोर पड़ने लगता है. जब आप गलत लोगों के साथ रहते हैं तो आपकी सोच और आपके फैसले लेने की काबिलियत पर काफी बुरा असर पड़ता है.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: बुद्धिमान लोग आसानी से पहचान लेते हैं गलत इंसान, क्या आप भी जानते हैं ये संकेत?
इमोशंस पर कंट्रोल न होना
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि कई बार ऐसा भी होता है कि एक मेहनती इंसान गुस्से, अहंकार या फिर डर जैसे इमोशंस की वजह से गलत फैसले ले लेता है. वे कहते हैं कि अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो आपके लिए पेशेंस और खुद पर कंट्रोल रखना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. जो भी इंसान मुश्किल हालात में शांत रहना जानता है, जीवन में वही आगे बढ़ पाता है.
अवसर पहचानने में गलती
कुछ लोग मेहनती तो खूब होते हैं लेकिन, उन्हें सही अवसर पहचाना आता नहीं है. चाणक्य नीति के अनुसार एक समझदार और बुद्धिमान व्यक्ति वही है जो मौका मिलते ही बिना देरी किये फैसला ले सके. जो भी व्यक्ति ज्यादा सोचता रहता है या फिर रिस्क लेने से डरता है वह जीवन में कभी भी सफल नहीं हो सकता है.
यह भी पढ़ें: कब अकेले रहना इंसान के लिए बन जाता है वरदान? समझ गए तो जिंदगी होगी बेहतर
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




