ePaper

कोलकाता में ममता बनर्जी सरकार पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कहा- भ्रष्टाचार, हिंसा, तुष्टीकरण से बर्बाद हुआ बंगाल

Updated at : 08 Jan 2026 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
JP Nadda in Bengal Chunav 2026

कोलकाता में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने जेपी नड्डा का किया स्वागत. फोटो : प्रभात खबर

JP Nadda in Bengal: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार के भ्रष्टाचार, हिंसा और तुष्टीकरण से बंगाल बर्बाद हो गया है. उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बंगाल का हर भाजपा कार्यकर्ता बंगाल चुनाव 2026 में कमल खिलाने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

JP Nadda in Bengal: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे. यहां उन्होंने दिन भर पार्टी के पदाधाकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की. कोलकाता में उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला.

अन्य राज्यों की तुलना में पिछड़ता जा रहा है बंगाल – जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार के भ्रष्टाचार, हिंसा, कुशासन और तुष्टिकरण की वजह से बंगाल बर्बाद हो गया. उन्होंने कहा कि बंगाल अन्य राज्यों की तुलना में पिछड़ता जा रहा है. ममता बनर्जी के शासन में घुसपैठियों के लिए पश्चिम बंगाल एक सुरक्षित पनाहगाह बन गया है.

पीएम मोदी के नेतृत्व में हर भाजपा कार्यकर्ता बंगाल में ‘कमल’ खिलाने के लिए तैयार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल की जनता ने बहुत दुख झेला है. अब वह इनके धोखे में नहीं आयेगा. नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर भाजपा कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ‘कमल’ खिलाने के लिए पूरे समर्पण के साथ काम कर रहा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

JP Nadda in Bengal: कोलकाता पहुंचकर जेपी नड्डा ने किया यह ट्वीट

कोलकाता पहुंचने के बाद जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि कोलकाता में भाजपा के जिला अध्यक्षों, विभाग संयोजकों और प्रवासी कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता की.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव से पहले आई-पैक कार्यालय पर ईडी की रेड पर सीपीएम ने कह दी ये बड़ी बात

कोलकाता में I-PAC के दफ्तर पर ईडी के छापे, विरोध में सड़क पर उतरेंगी पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में फंदे से लटका बबलू पाल परिवार ने कहा- एसआईआर सुनवाई ने ले ली जान

प्रतीक जैन के घर और कार्यालय पर छापेमारी के बाद ममता बनर्जी ने क्या-क्या कहा, जानें खास बातें

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola