ePaper

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में फंदे से लटका मिला बबलू पाल, परिवार ने कहा- एसआईआर ने ले ली जान

Updated at : 08 Jan 2026 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
Uttar Dinajpur SIR Death West Bengal Election 2026

बंगाल में फिर एसआईआर की वजह से मौत का लगा आरोप.

Uttar Dinajpur SIR Death: पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला. मृतक बबलू पाल के परिवार ने कहा है कि उसकी मौत की वजह एसआईआर ही है, क्योंकि कुछ दिनों पहले उन्हें सुनवाई का नोटिस मिला था. परिवार ने दावा किया है कि बबलू पाल के कमरे से एक सुसाइडल नोट मिला है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

विज्ञापन

Uttar Dinajpur SIR Death: पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला. अब उसके परिवार के सदस्यों ने कहा है कि मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत बबलू पाल (64) को चनाव आोयग की ओर से नोटिस भेजा गया था. जब से नोटिस आया, तब से वह मानसिक तनाव में थे.

रायगंज के पालपारा इलाके का निवासी था बबलू पाल

पुलिस ने बताया है कि मृतक रायगंज थाना क्षेत्र के के पालपारा इलाके के रहने वाले थे. पाल बृहस्पतिवार तड़के अपने घर में फंदे से लटके मिले. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी उनके घर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रायगंज मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया. मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

एसआईआर सुनवाई का मिला था नोटिस – परिवार

बबलू पाल के परिवार के सदस्यों का आरोप है कि एसआईआर के दूसरे चरण से संबंधित सुनवाई का नोटिस मिलने के बाद पाल तनाव में थे. परिजनों का दावा है कि पाल को डर था कि कहीं उसका नाम मतदाता सूची से हटाकर उन्हें अवैध प्रवासी घोषित न कर दिया जाये.

परिवार ने कहा- सुसाइडल नोट मिला, पुलिस ने नहीं की पुष्टि

बबलू पाल के परिवार के सदस्यों ने कहा है कि कमरे से एक ‘सुसाइडल नोट’ मिला है, लेकिन पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. बबलू पाल पेशे से कबाड़ व्यापारी थे. उनके परिवार में पत्नी और एक बेटी है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Uttar Dinajpur SIR Death: टीएमसी विधायक ने निर्वाचन आयोग पर लगाये आरोप

उधर, पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के स्थानीय विधायक कृष्णा कल्याणी ने बबलू पाल के घर जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इस घटना के लिए निर्वाचन आयोग को दोषी ठहराया जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया को लेकर लोगों में डर का माहौल है. अधिकतर लोग बहुत ज्यादा तनाव में हैं.

एसपी बोले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा

रायगंज के पुलिस अधीक्षक सोनोवाने कुलदीप सुरेश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सटीक कारण की पुष्टि हो पायेगी. एसपी ने कहा कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक बबलू पाल की मौत के कारणों के बारे में निश्चित रूप से कुछ भी कहना संभव नहीं है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में 2 लोगों की मौत, परिवारों का दावा- एसआईआर के तनाव से हुई मौत

अमित शाह के बंगाल दौरे से पहले एसआईआर पर सिब्बल का तंज, कहा- 33 बीएलओ की मौत ठीक है?

क्रिकेटर मोहम्मद शमी को चुनाव आयोग से मिली राहत, 9 से 11 जनवरी के बीच SIR सुनवाई में आने की छूट

बंगाल चुनाव 2026 से पहले ममता बनर्जी का ECI पर बड़ा आरोप, SIR में BJP आईटी सेल के ऐप का हो रहा इस्तेमाल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola