मिथुन राशिफल 25 फरवरी 2026: आर्थिक फैसलों में बरतें सावधानी, नुकसान होने की संभावना

आज का मिथुन राशिफल 25 फरवरी 2026
Aaj Ka Mithun Rashifal 25 Febuary 2026: आज 25 फरवरी 2026, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. ग्रहों की स्थिति आज बहुत ही अद्भुत है क्योंकि कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु की मौजूदगी पंचग्रही योग का निर्माण कर रहें हैं. जो युवाओं के लिए सफलता के द्वार खोल रहा है. चंद्रमा वृषभ राशि में, शनि मीन में और गुरु मिथुन में गोचर कर रहे हैं.
Aaj Ka Mithun Rashifal 25 Febuary 2026: मिथुन राशि- राशि स्वामी बुध का कुंभ में होना आपको बड़े निर्णय लेने की शक्ति देगा पर आर्थिक रूप से सतर्क रहना होगा. आज कोई बड़ा फैसला लेने के लिए अपनी बुद्धि का सही इस्तेमाल करें. पैसों की तंगी की वजह से थोड़ा स्ट्रेस हो सकता है इसलिए अपनी सुख-सुविधाओं पर लगाम लगाएं. सेहत के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है इसलिए योग या वर्कआउट को मिस न करें.
करियर-बिजनेस: राशि स्वामी बुध का कुंभ में होना आपको बड़े निर्णय लेने की अद्भुत शक्ति देगा, खासकर डिजिटल प्रोजेक्ट्स में. हालांकि, राहु और मंगल के प्रभाव से आर्थिक रूप से सतर्क रहना होगा क्योंकि सुख-सुविधाओं पर किया गया फिजूल खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकता है. अपनी बुद्धि का सही इस्तेमाल करें और किसी भी लुभावनी स्कीम में पैसा फंसाने से बचें.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में कन्फ्यूजन और छोटे-मोटे विवाद संभव हैं क्योंकि बुध-राहु की युति वाणी में कड़वाहट ला सकती है. पार्टनर के साथ बातचीत करते समय शब्दों का चयन बहुत सावधानी से करें और उन पर अपनी राय न थोपें. शाम को पार्टनर के साथ शांत वातावरण में समय बिताने से स्थिति में सुधार होगा और आपसी समझ बढ़ेगी.
हेल्थ: सेहत के मामले में आज मानसिक तनाव और आंखों में थकान की समस्या रह सकती है. बुध का प्रभाव आपको ओवरथिंकिंग की ओर ले जाएगा, जो सिरदर्द का कारण बन सकता है. अपनी आंखों को आराम देने के लिए स्क्रीन टाइम कम करें और योग या मेडिटेशन को मिस न करें. रात को हल्का भोजन और गुनगुना दूध पीना आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा.
सावधानी: पैसों की तंगी से बचने के लिए अपने दिखावे वाले खर्चों पर तुरंत लगाम लगाएं.
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और ‘विष्णु सहस्रनाम’ का पाठ करें.
शुभ अंक- 8.
शुभ रंग- पीला
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- पंचांग 25 फरवरी 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी उपरांत दशमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल
Also Read:- होलिका दहन पर एक नहीं दो-दो ‘ग्रहण’ फिर कैसे सुलझेगा मामला? ज्योतिषाचार्य से जानें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




