ePaper

होलिका दहन पर एक नहीं दो-दो 'ग्रहण' फिर कैसे सुलझेगा मामला? ज्योतिषाचार्य से जानें

Updated at : 24 Feb 2026 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
Holika Dahan 2026

होलिका दहन 2026

Holika Dahan 2026: होलिका दहन और साल का पहला चंद्र ग्रहण एक ही दिन पड़ने से पूजा के समय को लेकर बड़ी दुविधा की स्थिति बन रही है, इस दिन भद्रा काल और ग्रहण के सूतक का साया होने के कारण होलिका दहन के लिए बेहद सीमित और विशिष्ट समय ही उपलब्ध होगा.

विज्ञापन

Holika Dahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को होलिका दहन के दिन ही लग रहा है. यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, जिससे इसका सूतक काल सुबह से ही लागू हो जाएगा. सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले से ही लग जाएगा. ग्रहण काल और ग्रहण के सूतक के दौरान कोई भी शुभकार्य, पूजा-पाठ आदि नहीं किया जाता है. ऐसे में चंद्र ग्रहण के दिन होलिका दहन करने के समय को लेकर उलझन है. आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से…

भद्रा काल का भी साया

होलिका दहन के दिन भद्रा काल का भी साया है, होलिका दहन पर भद्रा काल 3 मार्च की मध्यरात्रि 01 बजकर 25 मिनट से तड़के सुबह 04 बजकर 30 मिनट तक करीब 3 घंटे रहेगा. इसके अलावा भारतीय समय अनुसार चंद्र ग्रहण 3 मार्च की दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शाम को 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. वहीं इसका सूतक काल सुबह 6 बजे से ही लग जाएगा, इससे पहले भद्राकाल रहेगा.

फिर कैसे सुलझेगा मामला?

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2 मार्च 2026 को शाम 5 बजकर 55 मिनट से प्रारंभ होकर 3 मार्च को शाम 5 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगी, ऐसे में होलिका दहन 3 मार्च को किया जाएगा, लेकिन 3 मार्च की तड़के सुबह भद्रा काल और उसके बाद चंद्र ग्रहण का सूतक रहेगा, जब तक चंद्र ग्रहण समाप्त होगा, तब तक पूर्णिमा तिथि समाप्त हो जाएगी.

होलिक दहन को लेकर मंथन जारी

ज्योतिषाचार्यों और मंदिर के पुजारियों का कहना हैं कि ऐसे में 2 ही रास्ते बचते हैं कि या तो 2 मार्च की रात को ही होलिका दहन कर लिया जाए, वरना 3 मार्च की शाम को होलिका दहन किया जाए. 3 मार्च को होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 06 बजाकर 22 मिनट से रात 08 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. वहीं 2 मार्च को होलिका दहन के मुहूर्त के लिए ज्योतिषाचार्यों में मंथन जारी है. हालांकि स्थानीय पंडित और पुजारी होलिका दहन की टाइमिंग को लेकर चर्चा कर रहे हैं.

Also Read: चंद्र ग्रहण आपके शहर में कब दिखेगा? ज्योतिषाचार्य से जानें टाइमिंग-प्रभाव के साथ सबकुछ

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola