बंगाल में 10 दिनों के अंदर दूसरी कैबिनेट, चुनाव से पहले आ सकता है ममता बनर्जी का मास्टर स्ट्रोक

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
बंगाल में 10 दिनों के अंदर दूसरी कैबिनेट, चुनाव से पहले आ सकता है ममता बनर्जी का मास्टर स्ट्रोक

Mamata Banerjee: बंगाल में दस दिनों के अंदर हो रही इस महत्वपूर्ण कैबिनेट को लेकर जहां एक ओर प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष की नजरें भी गुरुवार को होने वाले इन नीतिगत निर्णयों पर टिकी हैं.

विज्ञापन

Mamata Banerjee: कोलकाता. बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव की घोषणा से पहले ममता बनर्जी की सरकार बड़े फैसले ले सकती है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर कैबिनेट की बैठक बुलाई है. गुरुवार को नवान्न में होने वाली इस कैबिनेट में कई एजेंटों पर मुहर लग सकती है. महज दस दिनों के भीतर यह दूसरी कैबिनेट बैठक है. गुरुवार को होनेवाली कैबिनेट की बैठक ने राज्य के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है.

लोक-लुभावन घोषणाओं पर लग सकती है मुहर

प्रशासनिक हलकों में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले ममता बनर्जी कुछ ऐसी घोषणा कर सकती है तो विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित होगा. होली से पहले सरकार की यह आखिरी बड़ी बैठक होगी. इसमें जनहित से जुड़ी कई लोक-लुभावन घोषणाओं पर मुहर लग सकती है. जहां एक ओर प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष की नजरें भी गुरुवार को होने वाले इन नीतिगत निर्णयों पर टिकी हैं.

पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भर्ती का हो सकता है एलान

सूत्रों की मानें तो कैबिनेट की बैठक का मुख्य एजेंडा रोजगार हो सकता है. सरकारी नियुक्तियां और निवेश प्रस्ताव पर सरकार बड़े हैं. राज्य के विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने और नए पदों के सृजन को लेकर सरकार कोई बड़ा और सकारात्मक संदेश दे सकती है. इसके अलावा, औद्योगिक विकास को गति देने के लिए नए निवेश प्रस्तावों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को वित्तीय मंजूरी मिलने की भी प्रबल संभावना है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ममता सरकार इन फैसलों के जरिए चुनाव से पहले आम जनता तक विकास का ठोस संदेश पहुंचाना चाहती है.

Also Read: एसआईआर में व्यस्त हुए न्यायाधीश, कोर्ट रूम में सन्नाटा, सुनवाई अनिश्चित, लौट रहे गवाह

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola