बदल गई जेईई मेन परीक्षा की तारीख, देखें रिवाइज्ड शेड्यूल
Published by : Ravi Mallick Updated At : 08 Jan 2026 11:24 PM
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
JEE Main 2026 Exam Date Changed: जेईई मेन परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जेईई मेन एग्जाम के लिए परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है. जेईई मेन 2026 के लिए सेशन 1 की परीक्षा की तारीख बदल गई है.
JEE Main 2026 Exam Date Changed: जेईई मेन परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने JEE Main 2026 Session 1 की परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है. ऐसे में जिन कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उनके लिए यह खबर जानना बहुत जरूरी है, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी न हो.
NTA की तरफ से पहले जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, JEE Main 2026 Session 1 की परीक्षा 21 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक आयोजित की जानी थी. स्टूडेंट्स इसी तारीख को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी और ट्रैवल प्लान बना रहे थे. लेकिन अब इसमें थोड़ा बदलाव किया गया है.
बदली है परीक्षा की तारीख
अब जो एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई है, उसके अनुसार JEE Main 2026 Session 1 की परीक्षा 21 जनवरी 2026 से 29 जनवरी 2026 तक ही आयोजित होगी. यानी परीक्षा की अवधि एक दिन कम कर दी गई है. हालांकि परीक्षा की शुरुआत की तारीख वही रखी गई है, लेकिन आखिरी दिन में बदलाव किया गया है. ऐसे में कैंडिडेट्स को अपनी डेट और शिफ्ट ध्यान से चेक करनी होगी.

JEE Main 2026 Notification Check Here
JEE Main 2026 Exam City Slip कैसे चेक करें
- सबसे पहले JEE Main की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic पर जाएं.
- होम पेज पर JEE Main 2026 Exam City Slip का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
- अब अपना Application Number और Date of Birth या Password डालें.
- सबमिट करते ही आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर खुल जाएगी.
- एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
एग्जाम सिटी स्लिप
एग्जाम सिटी स्लिप से कैंडिडेट्स को यह जानकारी मिलती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी. इससे पहले एडमिट कार्ड जारी नहीं होता, लेकिन एग्जाम सिटी स्लिप के जरिए स्टूडेंट्स अपने ट्रैवल और रहने की प्लानिंग पहले से कर सकते हैं. खासकर जो कैंडिडेट्स दूसरे शहर में परीक्षा देने जाते हैं, उनके लिए यह बहुत अहम होता है.
यह भी पढ़ें: कंप्यूटर साइंस का घट रहा क्रेज, 2026 में नंबर 1 साबित हो सकता है ये BTech ब्रांच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










