संत सेबी जी महाराज का चार को होगा 20वां महापरिनिर्वाण दिवस

Published by : AMIT JHA Updated At : 01 Jun 2026 9:13 PM

विज्ञापन

संत सेबी जी महाराज का चार को होगा 20वां महापरिनिर्वाण दिवस

विज्ञापन

जमालपुर. नयागांव स्थित संतमत सत्संग आश्रम में चार जून को सद्गुरु महर्षि मेंही परमदास जी महाराज के उत्तराधिकारी शिष्य ब्रह्मलीन महर्षि संतसेवी परमहंस जी महाराज का पावन 20वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जायेगा. इस दौरान आश्रम में एक दिवसीय विशेष संतमत सत्संग, प्रवचन और सामूहिक भंडारे का आयोजन होगा. साथ ही संतमत के महात्मा स्वामी नरेंद्र बाबा व कई वरिष्ठ साधु संतों का प्रवचन होगा. कार्यक्रम की सफलता को लेकर सोमवार को आश्रम में सत्संगियों की बैठक में इसे लेकर चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता आश्रम के सचिव ओमप्रकाश गुप्ता व संचालन उप प्रचार मंत्री आशीष कुमार अधिवक्ता ने किया. स्वामी गुरुदेव बाबा ने कहा कि ब्रह्मलीन महर्षि संतसेवी जी महाराज सदगुरु महाराज के उत्तराधिकारी शिष्य थे. जिन्होंने चार जून को ही 20 वर्ष पहले कुप्पाघाट भागलपुर आश्रम में अपने नश्वर शरीर को त्याग कर महापरिनिर्वाण किया था. राजन कुमार चौरसिया ने कहा कि महर्षि संतसेवी जी महाराज गुरु जी के परम भक्त थे. वह प्रत्येक वर्ष जमालपुर जाकर सत्संग का प्रचार प्रसार करते थे. जिसे लेकर उनका महापरिनिर्वाण दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा. मौके पर स्वामी रामधन बाबा, अंबिका तांती, प्रकाश कुमार अकेला, भुज नारायण पंडित, शिवचरण साहू, प्रमोद यादव, अभिमन्यु साहू, रामस्वरूप मंडल, डॉ सुबोध कुमार शर्मा, मनोज कुमार, अंकुर कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन