पुरानी रंजिश में दो भाइयों के बीच मारपीट, एक पक्ष से चार घायल
Published by : ANAND KUMAR Updated At : 01 Jun 2026 8:38 PM
विज्ञापन
वकील पासवान की पत्नी शीला देवी ने बताया कि मेरे भैंसुर देवकी पासवान के साथ हमलोगों का पुराना दुश्मनी चल रहा है और वे हमेशा गाली-गलौज एवं मारपीट करते हैं.
विज्ञापन
हवेली खड़गपुर
खड़गपुर थाना क्षेत्र के खिरीडीह गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों के परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट में चार लोग जख्मी हो गये. सभी जख्मी का इलाज अनुमंडल अस्पताल खड़गपुर में कराया गया. बताया जाता है कि खिरीडीह गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए मारपीट में एक पक्ष से वकील पासवान, उसकी पत्नी शीला देवी, पुत्री पूनम कुमारी तथा पुत्र रंजन कुमार घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल खड़गपुर में कराया गया. जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का इलाज किया. घटना के संबंध में वकील पासवान की पत्नी शीला देवी ने बताया कि मेरे भैंसुर देवकी पासवान के साथ हमलोगों का पुराना दुश्मनी चल रहा है और वे हमेशा गाली-गलौज एवं मारपीट करते हैं. सोमवार को जब हमलोग काम करके घर आए, तभी मेरा भतीजा सुधीर पासवान, जितेंद्र पासवान, गुलशन कुमार ,सागर कुमार तथा सुधीर पासवान की पत्नी ममता देवी मेरे घर में घुस आया और हमलोगों को लाठी डंडे से मार कर घायल कर दिया. सुधीर पासवान शराब के नशे में धुत था और जान मारने की धमकी दे रहा था. किसी तरह हम लोग जान बचाकर अपना इलाज कराने के लिए अस्पताल आये. सभी का प्राथमिक इलाज कर एवं आवश्यक दवाई देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.अलग-अलग मामले में 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
हवेली खड़गपुर : खड़गपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग मामलों में 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बड़ी मुढ़ेरी गांव निवासी शत्रुघ्न सिंह की पत्नी संगीता कुमारी के आवेदन पर मारपीट मामले में 5 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. जबकि जमुई जिले के लक्ष्मीपुर गांव निवासी रंजीत बिंद की पुत्री लक्ष्मी कुमारी ने दहेज प्रताड़ना मामले में अपने पति राजा रानी तालाब गांव निवासी हरिनंदन बिंद के पुत्र हरिओम बिंद एवं सास, ससुर, ननद, नंदोई सहित पांच लोगों एवं सोशल मीडिया पर फोटो एवं वीडियो करने के मामले में पोखरिया गांव निवासी पंकज यादव की पुत्री कोमल कुमारी ने शामपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी बच्चु यादव के पुत्र पंकज कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं पुलिस इन सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










