प्राकृतिक संतुलन को कायम रखने के लिए जरूरी है पौधरोपण

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 08 Apr 2026 7:10 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने किया आयोजन

विज्ञापन

एसबीएन डिग्री महाविद्यालय में एनएसएस ने किया पौधरोपण

मुंगेर. एसबीएन डिग्री महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के प्रति लोगों को जागरूक करना था. इस मौके पर महाविद्यालय के सचिव अंजन कुमार सिंह एवं प्राचार्य ललन कुमार ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण असंतुलन के कारण जीव-जंतुओं तथा मानव जीवन पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है. ऐसे में पौधरोपण ही एकमात्र उपाय है, जिससे प्राकृतिक संतुलन को कायम रखा जा सकता है. कार्यक्रम में कॉलेज के एनएसएस के पदाधिकारी प्रो राजीव नयन, प्रो सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रो पुरुषोत्तम कुमार मिश्रा, कुमकुम देवी, प्रो शशि किरण, प्रो सुरेंद्र, प्रो शैलेंद्र कुमार झा, प्रो रामानुज सिंह, प्रो मसूद अहमद एवं संजय कुमार ने भी पौधे लगाये और विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया. वक्ताओं ने कहा कि आज की बदलती जीवनशैली में प्रकृति के साथ छेड़छाड़ लगातार बढ़ रही है, जिससे पर्यावरण प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन गयी है. यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो जीवन मूल्यों की रक्षा करना कठिन हो जाएगा. हर व्यक्ति अपने स्तर से पौधे लगाएं और उसकी देखभाल करें. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन