प्रगति यात्रा के दौरान सीएम की घोषित योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 21 Nov 2025 6:36 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री की बिहार प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की समीक्षा बैठक शुक्रवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने की

विज्ञापन

कोणार्क मोड़ से शाहज़ुबैर रोड होते हुए मुंगेर रेलवे स्टेशन से शास्त्री चौक सड़क के शीध्र निर्माण का निर्देश

मुंगेर

मुख्यमंत्री की बिहार प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की समीक्षा बैठक शुक्रवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने की. जहां प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा उद्घोषित योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गयी. जहां उन्होंने सभी अधिकारियों से प्रस्तावित कार्य को शीघ्र निर्धारित समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया. डीएम ने सभी अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री की उद्घोषित योजनाओं की प्रगति में तीव्रता लाने की आवश्यकता है. जिन योजनाओं की निविदा पूर्ण हो चुकी है. उन योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करें. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जिलाधिकारी ने ऋषिकुंड के सौंदर्यकरण, कष्टहरणी घाट के सौंदर्यीकरण तथा चंडिका स्थान के सौंदर्यीकरण की जानकारी ली. बताया गया कि ऋषिकुंड में सौंदर्यकरण का कार्य पर्यटन विभाग की ओर से कराया जाना है. सीमांकन की प्रक्रिया के पश्चात कार्य प्रारंभ किया जाएगा. जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी से कहा कि चंडिका स्थान के सौंदर्यीकरण का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण करायें. उन्होंने संबंधित अधिकारी को संवेदक पर दबाव बनाते हुए निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया.

सड़क निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा

पथ निर्माण विभाग द्वारा जिला मुख्यालय स्थित कोणार्क मोड़ से शाहज़ुबैर रोड होते हुए मुंगेर रेलवे स्टेशन से शास्त्री चौक तक तथा बासुदेवपुर से चंडिका स्थान के सड़क निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा भी गयी. कार्यपालक अभियंता ने बताया गया कि बासुदेवपुर से चंडिका स्थान तक के सड़क निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. जिसे लेकर डीएम ने कोणार्क मोड़ से शाहज़ुबैर रोड होते हुए मुंगेर रेलवे स्टेशन से शास्त्री चौक वाली सड़क का निर्माण कार्य भी शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. जमालपुर तथा असरगंज प्रखंड कार्यालय के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई. जिसमें कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि भूमि के सीमांकन का कार्य कराते हुए शीघ्र ही निर्माण कार्य कराया जाएगा. इसके अलावा प्रगति यात्रा से संबंधित अन्य योजनाओं के प्रगति पर भी जिलाधिकारी ने युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिये. मौके पर नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन