दो साल बाद टीबी मरीजों को बड़ी राहत, अब 30 दिन की मुफ्त दवा एक साथ मिलेगी

सांकेतिक तस्वीर
Patna News: दो साल बाद टीबी मरीजों को बड़ी राहत, अब 30 दिन की मुफ्त दवा एक साथ मिलेगी. बिहार में टीबी मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. करीब दो साल बाद पटना समेत पूरे राज्य के सरकारी अस्पतालों में टीबी की नि:शुल्क दवाओं की पूरी सप्लाई शुरू हो गई है.
Patna News: (आनंद तिवारी) बिहार में टीबी मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. करीब दो साल बाद पटना समेत पूरे राज्य के सरकारी अस्पतालों में टीबी की नि:शुल्क दवाओं की पूरी सप्लाई शुरू हो गई है. अब मरीजों को सात दिन नहीं बल्कि पूरे 30 दिन की दवा एक साथ दी जाएगी. इससे हजारों मरीजों को बड़ी राहत मिलने वाली है.
दवा संकट खत्म, अस्पतालों में पहुंची पूरी सप्लाई
स्वास्थ्य विभाग को केंद्र सरकार की ओर से टीबी की दवाओं की नई खेप मिल चुकी है. सरकारी गोदामों में दवाओं की आपूर्ति के बाद अब पीएचसी, सीएचसी और अनुमंडलीय अस्पतालों तक तेजी से सप्लाई की जा रही है. लंबे समय से दवाओं की कमी के कारण मरीजों को सीमित खुराक दी जा रही थी.
पहले सिर्फ 5 से 7 दिन की मिलती थी दवा
दवाओं की भारी कमी के चलते डॉक्टर मरीजों को सिर्फ पांच या अधिकतम सात दिन की दवा ही लिख रहे थे. मरीजों को बार-बार अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते थे. अब नई सप्लाई आने के बाद एक महीने की पूरी खुराक एक साथ उपलब्ध कराई जाएगी.
कोविड काल बना दवा संकट की बड़ी वजह
दरअसल कोविड महामारी के दौरान टीबी दवाओं का पुराना स्टॉक बड़ी मात्रा में बच गया था. इसके कारण नई दवाओं के उत्पादन पर रोक लग गई थी. कोविड खत्म होने के बाद अचानक दवाओं की मांग बढ़ी और पुरानी दवाएं एक्सपायर होने लगीं. इसी वजह से बिहार में दवाओं की भारी किल्लत हो गई थी.
इन जरूरी दवाओं की थी सबसे ज्यादा कमी
टीबी मरीजों के लिए फर्स्ट लाइन दवाओं की कमी सबसे ज्यादा महसूस की जा रही थी. इनमें डीएसटीबी आईवी और डीएसटीबी सीपी जैसी दवाएं शामिल हैं. इन दवाओं में आइसोनियाजिड, रिफाम्पिसिन, पायराजिनामाइड और इथाम्बुटॉल जैसी जरूरी दवाओं का मिश्रण होता है. सरकारी अस्पतालों में यह दवाएं कॉम्बिनेशन के रूप में मुफ्त दी जाती हैं, जबकि बाजार में इन्हें अलग-अलग खरीदना काफी महंगा पड़ता है.
स्वास्थ्य विभाग का दावा अब नहीं होगी परेशानी
बिहार स्वास्थ्य विभाग के स्टेट टीबी ऑफिसर डॉ. बीके मिश्रा ने कहा कि कोविड के कारण दवाओं की सप्लाई प्रभावित हुई थी, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो चुकी है. जिन अस्पतालों में दवाएं खत्म हो गई थीं, वहां तेजी से नई सप्लाई भेजी जा रही है ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो.
ALSO READ: बिहार के 10 लाख घरों में लगेगी सोलर यूनिट, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया बड़ा निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










