Siwan News : पागल बंदर के आतंक से सहमे तीन गांव, दर्जनों लोग घायल

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 May 2026 11:26 AM

विज्ञापन

बंदर का प्रतीकात्मक तस्वीर.

Siwan News : ग्रामीणों के अनुसार, बीते कुछ दिनों में बंदर ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया है.

विज्ञापन

Siwan News : (धनंजय मणि मिश्रा) जीबी नगर थाना क्षेत्र के इलामदीपुर, बुद्धि छपरा, नौरंगा सहित आसपास के गांवों में इन दिनों एक पागल बंदर के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं. बंदर के लगातार हमलों से स्थिति गंभीर हो गई है और कई लोग घायल हो चुके हैं.

ग्रामीणों के अनुसार, बीते कुछ दिनों में बंदर ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया है. घायलों में इलामदीपुर गांव के ओकील साह, प्रमोद सिंह, उपेंद्र सिंह, ललन साह, दीपक कुमार और कृष्णा साह शामिल हैं.. वहीं बुद्धि छपरा गांव के सतीश सिंह, सुंदरदेव मांझी, देवता साह और बिपत साह भी इसके हमले का शिकार हुए हैं. इसके अलावा नथनपुरा गांव के विनय सिंह समेत कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं.।

अचानक आकर कर देता है हमला

ग्रामीणों का कहना है कि बंदर अचानक कहीं से भी आकर लोगों पर हमला कर देता है. खेतों में काम कर रहे किसान और मजदूर सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. कई लोगों ने बताया कि बंदर के डर से मजदूर खेतों में काम करने से कतरा रहे हैं.

महिलाओं और बच्चों में भी भय का माहौल है. बच्चे अब घर से बाहर खेलने नहीं निकल रहे हैं, जबकि शाम होते ही गांव की गलियां सुनसान हो जा रही हैं. यहां तक कि दरवाजे पर बैठे या सो रहे लोगों पर भी बंदर हमला कर चुका है. घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में कराया गया, जहां चिकित्सकों ने एंटी रेबीज इंजेक्शन लेने की सलाह दी है.

वन विभाग से कार्रवाई करने की अपील की

ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर पागल बंदर को पकड़ने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि जल्द कदम नहीं उठाया गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता. वन विभाग को मामले की सूचना दे दी गई है.

Also Read: आंधी व बूंदाबांदी से बदला मौसम, प्रचंड गर्मी से लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन