मुंगेर में भीषण गर्मी का असर : स्कूल समय में बदलाव, कक्षा 5 तक की पढ़ाई स्थगित

Updated:
विज्ञापन

Munger News : मुंगेर जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है. जिला दंडाधिकारी सह जिलाधिकारी निशिल धनराज ने बीएनएसएस 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए स्कूलों के समय में बदलाव और कक्षाओं पर आंशिक प्रतिबंध लागू कर दिया है. यह आदेश 17 जून से 20 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा.

विज्ञापन
मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट

Munger News : जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र तथा कक्षा 5 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छोटे बच्चों को भीषण गर्मी और लू से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है. विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें.

उच्च कक्षाओं के लिए बदला गया समय

कक्षा 5 से ऊपर की कक्षाओं का संचालन अब केवल पूर्वाह्न 10:30 बजे तक ही किया जा सकेगा. इसके बाद किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि की अनुमति नहीं होगी. जिला प्रशासन ने कहा है कि दोपहर के समय बढ़ती गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है, इसलिए समय में यह बदलाव आवश्यक था.

स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

जिलाधिकारी ने कहा कि मौजूदा मौसम में लू और अत्यधिक तापमान बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) सहित संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है.

17 से 20 जून तक लागू रहेगा आदेश

यह आदेश 17 जून 2026 से 20 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा. प्रशासन ने सभी विद्यालयों से अपील की है कि वे निर्देशों का अक्षरशः पालन करें और बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराएं. जिला प्रशासन का कहना है कि हालात को देखते हुए आगे भी आवश्यकतानुसार निर्णय लिया जा सकता है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन