साढ़े 6 घंटे अनिश्चित विलंब से जमालपुर पहुंची ब्रह्मपुत्र मेल, यात्री रहे परेशान

Edited by AMIT JHA
Updated:
विज्ञापन

साढ़े 6 घंटे अनिश्चित विलंब से जमालपुर पहुंची ब्रह्मपुत्र मेल, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन

मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन पर ट्रेनों का विलंब परिचालन रहा जारी जमालपुर. मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन अंतर्गत भागलपुर- जमालपुर-किऊल रेलखंड पर कई ट्रेनों का परिचालन मंगलवार को भी विलंब से होता रहा. इसके कारण गर्मी में रेलयात्री परेशान रहे. इसी सिलसिले में 15658 अप कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय से लगभग 6:30 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. प्राप्त जानकारी में बताया गया कि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9:14 बजे है, लेकिन यह ट्रेन अपराह्न 15:47 बजे जमालपुर पहुंची. अधिकृत जानकारी में बताया गया की ब्रह्मपुत्र मेल को सोमवार की संध्या इसके निर्धारित समय 16:55 बजे के बजाय 3 घंटे 5 मिनट विलंब से रीशेड्यूल्ड टाइम रात्रि 20:00 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया जाना था, लेकिन इस ट्रेन को रीशेड्यूल्ड टाइम से भी चार घंटे 27 मिनट लेट रात्रि 21:22 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया गया. इसके कारण यह ट्रेन रास्ते में लगातार लेट होती चली गयी. इसके अतिरिक्त भी कई अन्य ट्रेनों का लेट परिचालन हुआ. 03029 आप हावड़ा-राजगीर समर स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय प्रातः 7:40 बजे से करीब डेढ़ घंटे लेट चलकर 9:23 बजे जमालपुर पहुंची. इसी प्रकार 22406 डाउन आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय सुबह 9:10 बजे की जगह पूर्वाह्न 10:36 बजे जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस एक घंटा लेट चली. लगातार दूसरे दिन 13410 डाउन किऊल-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस भी एक घंटा से ज्यादा लेट चलकर जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का निर्धारित समय अपराह्न 14:52 बजे है, परंतु यह ट्रेन 16:05 बजे जमालपुर पहुंची. इससे पहले सोमवार की संध्या 18:10 बजे जमालपुर पहुंचने वाली 03030 डाउन राजगीर-हावड़ा समर स्पेशल एक्सप्रेस लगभग 4 घंटे लेट चलकर रात्रि 22:19 बजे जमालपुर आयी थी, जबकि 15733 अप बालूरघाट-भटिंडा फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:35 बजे के बजाय 02:50 बजे जमालपुर आयी. 13031 अप हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:55 बजे से लगभग 3:45 घंटे विलंब से चलकर 3:38 बजे जमालपुर पहुंची थी.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन