ePaper

मां को फोन कर युवक ने श्रीकृष्ण सेतु से गंगा में लगा दी छलांग, लापता

Updated at : 25 Mar 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
मां को फोन कर युवक ने श्रीकृष्ण सेतु से गंगा में लगा दी छलांग, लापता

कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकससपुर निवासी 26 वर्षीय युवक धीरज कुमार ने मंगलवार को पहले मां को फोन कर कहा कि मैं जा रहा हूं, पुल से गंगा में कूद कर जान देने.

विज्ञापन

कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकससपुर का रहने वाला है युवक, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

मुंगेर. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकससपुर निवासी 26 वर्षीय युवक धीरज कुमार ने मंगलवार को पहले मां को फोन कर कहा कि मैं जा रहा हूं, पुल से गंगा में कूद कर जान देने. जब तक परिजन श्रीकृष्ण सेतु पर पहुंचते, उससे पहले ही युवक गंगा में छलांग लगा चुका था. वह पिछले कई दिनों से मजदूरी नहीं मिलने और घर की बदहाल आर्थिक स्थिति के कारण परेशान था. इधर सूचना मिलते ही गोताखोर की टीम वोट लेकर गंगा में उसे ढूढ़ने लगी. जबकि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

बताया जाता है कि कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकससपुर निवासी राजू राम का 26 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार मंगलवार को मजदूरी करने के लिए घर से निकला. वह राज मिस्त्री के साथ काम करता था. मंगलवार की दोपहर वह श्रीकृष्ण सेतु पर गया और पीलर संख्या-10 और 11 के बीच से गंगा में छलांग लगा दी. मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी सदर को दी. एसडीओ के निर्देश पर पांच सदस्यीय गोताखोर की टीम मोटर वोट के साथ गंगा में उसे ढूढ़ने के लिए उतर गयी. देर शाम तक गोताखोरों को सफलता नहीं मिली. बुधवार सुबह फिर से गोताखोर द्वारा डूबे युवक की खोजबीन करने गंगा में उतरेगी.

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

मृतक की मां सीता देवी, पिता राजू राम सहित अन्य परिजन श्रीकृष्ण सेतु के नीचे बने गाइड बांध के समीप पहुंच गये. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. रोती-बिलखती मां ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था. दोपहर में फोन कर बेटे ने उससे कहा कि मैं जा रहा हूं, पुल से गंगा में कूद कर जान देने. हमलोग तुरंत श्रीकृष्ण सेतु पर पहुंचे. लेकिन मेरा बेटा कहीं नहीं दिखा.

घटना की जानकारी मिलते ही गोताखोरों की टीम को राहत एवं बचाव कार्य के लिए लगा दिया गया. टीम लगातार गंगा में स्पीड मोटर वोट के सहारे गंगा में डूबे युवक की खोज में लगी हुई है.

शैलेंद्र कुमार, एसडीओ सदरB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन