कारखाना में कांट्रेक्चुअल लेबर घायल

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

रेल इंजन कारखाना जमालपुर में काम करने वाला एक कांट्रेक्चुअल लेबर शनिवार को घायल हो गया. जिसकी उंगली में चोट लगी और हड्डी टूट गयी.

विज्ञापन

जमालपुर. रेल इंजन कारखाना जमालपुर में काम करने वाला एक कांट्रेक्चुअल लेबर शनिवार को घायल हो गया. जिसकी उंगली में चोट लगी और हड्डी टूट गयी. जिसे इलाज के लिए पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल जमालपुर लाया गया. बताया गया कि पश्चिम बंगाल अंडाल निवासी महेश प्रसाद का पुत्र बिट्टू कुमार 32 वर्ष यहां कांट्रेक्चुअल लेबर के रूप में काम करता है. शनिवार को वह अपने एक सहकर्मी के साथ काम कर रहा था और लोहे का एक भारी टुकड़ा उठाकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जा रहा था. इसी क्रम में उसके सहकर्मी के हाथ से लोहे का टुकड़ा छूट गया. जिससे बिट्टू की उंगली लोहे के टुकड़े के नीचे आ गयी. इस कारण वह घायल हो गया.

———————————–

आठ फीडर में चांर घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

जमालपुर. रविवार को आठ फीडर की विद्युत आपूर्ति पूर्वाह्न 11:00 से अपराह्न 3:00 तक पूरी तरह बंद रहेगी. विद्युत विभाग द्वारा विद्युत उपकरण के रखरखाव और आवश्यक मेंटेनेंस कार्य को लेकर यह निर्णय लिया गया है. जानकारी देते हुए जूनियर इंजीनियर वरुण कुमार ने बताया कि इस दौरान जमालपुर फीडर, जुबली वेल फीडर, पाटम फीडर, नयागांव फीडर, सफियाबाद फीडर, रामचंद्रपुर फीडर, भलार फीडर, कृषि फीडर, न्यू फुलका फीडर के अतिरिक्त 33 केवी सखोल और 33 केवी धरहरा की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी. उन्होंने बताया कि इस दौरान 33 केवी लाइन और पावर सप्लाई सबस्टेशन का मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन