भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर 3 स्पेशल ट्रेनें घंटों लेट, श्रावणी मेला स्पेशल की देरी से यात्री बेहाल

Updated:
विज्ञापन

AI IMAGE

भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन में भारी देरी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल सहित कई ट्रेनें घंटों लेट हैं. इस देरी ने यात्रियों की यात्रा योजनाओं को बाधित कर दिया है.

विज्ञापन

मालदा रेल मंडल के भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर मंगलवार को कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन निर्धारित समय से काफी विलंब से हुआ. रक्सौल-देवघर फेयर श्रावणी मेला स्पेशल समेत तीन स्पेशल ट्रेनों के घंटों लेट चलने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी. लंबे इंतजार के कारण स्टेशन पर यात्रियों को काफी समय बिताना पड़ा. वहीं कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल भी करीब एक घंटे विलंब से चल रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 7 घंटे से अधिक लेट

रक्सौल जंक्शन से देवघर जाने वाली फेयर श्रावणी मेला स्पेशल एक्सप्रेस सबसे अधिक विलंब से चल रही है. ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 1:08 बजे है, लेकिन निर्धारित समय तक यह ट्रेन रक्सौल से ही रवाना नहीं हो सकी थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार अब इसके रात करीब 9 बजे तक जमालपुर पहुंचने की संभावना बतायी गयी है.

करीब सात घंटे से अधिक की देरी के कारण इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

रांची-भागलपुर स्पेशल 3 घंटे 45 मिनट लेट

रांची से भागलपुर जाने वाली 08646 डाउन फेयर श्रावणी मेला स्पेशल एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लगभग 3 घंटे 45 मिनट विलंब से चली. ट्रेन के जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 4:50 बजे था, लेकिन यह ट्रेन सुबह 8:35 बजे जमालपुर पहुंची.

ट्रेन की देरी के कारण यात्रियों को निर्धारित समय के मुकाबले काफी देर तक इंतजार करना पड़ा.

हावड़ा-नटेश्वर स्पेशल भी प्रभावित

03029 अप हावड़ा नटेश्वर स्पेशल फेयर एक्सप्रेस भी मंगलवार को निर्धारित समय से विलंब से चल रही थी. ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का समय सुबह 7:32 बजे निर्धारित है. लेकिन सुबह 8:31 बजे तक ट्रेन भागलपुर ही पहुंच पायी थी. जानकारी के अनुसार ट्रेन के करीब 9:45 बजे तक जमालपुर पहुंचने की संभावना थी.

ब्रह्मपुत्र मेल भी करीब एक घंटे लेट

स्पेशल ट्रेनों के अलावा कामाख्या से दिल्ली जाने वाली 15658 अप ब्रह्मपुत्र मेल भी करीब एक घंटे विलंब से चल रही थी. लगातार ट्रेनों के लेट परिचालन का असर यात्रियों की यात्रा योजना पर पड़ रहा है.

स्पेशल ट्रेनों से ज्यादा नियमित ट्रेनों पर भरोसा

रेल यात्रियों का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों के लगातार विलंब से परिचालन के कारण उनका भरोसा नियमित ट्रेनों पर अधिक बना हुआ है. यही वजह है कि नियमित ट्रेनों में अपेक्षाकृत अधिक भीड़ दिखाई देती है, जबकि स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम नजर आती है.

श्रावणी मेला के दौरान स्पेशल ट्रेनों को यात्रियों की सुविधा के लिए चलाया जा रहा है, लेकिन लगातार देरी से परिचालन होने के कारण इसका अपेक्षित लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है. यात्रियों को अब ट्रेनों के वास्तविक समय की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचने की सलाह दी जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन