चाचा बाहर से कर रहा स्मैक कारोबार को ऑपरेट, भतीजा बना हैंडलर

Updated:
विज्ञापन
चाचा बाहर से कर रहा स्मैक कारोबार को ऑपरेट, भतीजा बना हैंडलर

वासुदेवपुर थाना पुलिस ने चंडिका स्थान मुहल्ले में छापेमारी कर स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. जिसके पास से स्मैक बेच कर जमा किये गये 15 हजार 100 रुपये नकद बरामद किया

विज्ञापन

गिरफ्तार राजा के चाचा शिवा सहनी पर है डेढ़ दर्जन मुकदमा दर्ज, एनडीपीएस एक्ट के दो मामले में चल रहा फरार

मुंगेर. वासुदेवपुर थाना पुलिस ने चंडिका स्थान मुहल्ले में छापेमारी कर स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. जिसके पास से स्मैक बेच कर जमा किये गये 15 हजार 100 रुपये नकद बरामद किया, जबकि डिजिटल तराजू व सीसीटीवी सेट भी पुलिस ने बरामद किया. गिरफ्तार स्मैक कारोबारी चंडिका स्थान मुहल्ला निवासी राहुल कुमार व राजा कुमार है. जिसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

बताया जाता है कि वासुदेवपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार को सूचना मिली कि चंडिका स्थान मुहल्ले में राजा कुमार स्मैक का कारोबार संचालित कर रहा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजा कुमार के घर पर छापेमारी की. जहां से पुलिस ने चंडीस्थान मुहल्ला निवासी कारेलाल सहनी के पुत्र राहुल कुमार व भोला सहनी के पुत्र राजा कुमार को गिरफ्तार किया. इसके पास से पुलिस ने 7 ग्राम स्मैक (अवैध मादक पदार्थ ) बरामद किया. पुलिस ने 15 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल, डिजिटल तराजू, 4 पीस सीसीटीवी सेट बरामद किया. पुलिस ने बताया कि राजा का चाचा शिवा सहनी अपराधी है, जिस पर डेढ़ दर्जन मामले दर्ज है. उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामला जमालपुर और वासुदेवपुर थाना में दर्ज है. जिसमें वह फरार चल रहा है. वह बाहर से ही स्मैक कारोबार को ऑपरेट कर रहा है, जबकि उसका भतीजा राजा सहनी यहां हैंडल ग्रुप संचालित कर रहा है. जिसमें कई युवक सदस्य के रूप में हैंडल का काम कर रहा है.

कहते हैं थानाध्यक्ष

वासुदेवपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि 7 ग्राम स्मैक के साथ राजा और राहुल को गिरफ्तार किया. जिसके विरुद्ध थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. शनिवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन