लोको पायलट ने दिया धरना, अपनी मांगों के समर्थन में की आवाज बुलंद
Published by : ANAND KUMAR Updated At : 27 Mar 2026 8:24 PM
अपनी आठ सूत्री मांगों के समर्थन में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन, जमालपुर के रेलकर्मियों ने शुक्रवार को संयुक्त क्रू बुकिंग लॉबी के बाहर एक दिवसीय धरना दिया
आठ सूत्री मांग के समर्थन में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन का प्रदर्शन
जमालपुर.
अपनी आठ सूत्री मांगों के समर्थन में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन, जमालपुर के रेलकर्मियों ने शुक्रवार को संयुक्त क्रू बुकिंग लॉबी के बाहर एक दिवसीय धरना दिया. इस बीच रेलकर्मियों ने जोरदार तरीके से अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर आवाज बुलंद की. धरना का नेतृत्व शाखा सचिव प्रेम प्रकाश ने किया.उन्होंने बताया कि किलोमीटर अलाउंस में 25% की बढ़ोतरी, किलोमीटर भत्ते के 70% भाग को आयकर से मुक्त करने, साप्ताहिक विश्राम 46 घंटे का देने और अधिकतम दो रात्रि ड्यूटी के बाद विश्राम देने दी जाय. इसके अतिरिक्त मालगाड़ी में 9 घंटे से ज्यादा ड्यूटी बंद करने, 36 घंटे में मुख्यालय वापस लाने, सहायक लोको पायलट को रिस्क अलाउंस देने और सहायक लोको पायलट से हैंड ब्रेक लगवाना और खुलवाना बंद करने की मांग की. उन्होंने बताया कि लोकतांत्रिक तरीके से हमलोग रेलवे से अपनी मांग पूरा करने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. रेलकर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए कहा कि हमलोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है, जो न्याय संगत नहीं है. यदि रेल प्रशासन हमलोगों की मांगों को पूरा नहीं करेगी तो आंदोलन को विस्तार रूप दिया जायेगा. मौके पर वरुण कुमार, विश्वजीत कुमार, कुणाल कुमार, राजीव कुमार, कौशल किशोर, नवीन कुमार, अमित कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










