खेल मैदान पर कोल्ड स्टोर निर्माण का छात्र व खिलाड़ियों ने किया विरोध

Edited by ANAND KUMAR
Updated:
विज्ञापन

क्षेत्र के हजारों युवाओं के सामने अभ्यास और खेलकूद का संकट उत्पन्न हो जाएगा.

विज्ञापन

तारापुर तारापुर आईटीआई खेल मैदान पर प्रस्तावित सरकारी कोल्ड स्टोर निर्माण के विरोध में सोमवार को क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों ने अनुमंडल पदाधिकारी तारापुर से मिलकर ज्ञापन सौंपा. युवाओं ने मांग की कि खेल मैदान को सुरक्षित रखा जाए और यहां किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाए. ज्ञापन सौंपने पहुंचे युवाओं ने बताया कि आईटीआई मैदान आसपास के दर्जनों गांवों के युवाओं के लिए एकमात्र बड़ा खेल एवं अभ्यास स्थल है. यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में युवक-युवतियां सेना, पुलिस, अग्निवीर तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की शारीरिक तैयारी करने पहुंचते हैं. युवाओं का कहना है कि इस मैदान से तैयारी कर हर वर्ष क्षेत्र के दर्जनों छात्र विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी नौकरियों में चयनित होते हैं. छात्रों ने कहा कि यदि मैदान पर कोल्ड स्टोर का निर्माण कर दिया गया तो क्षेत्र के हजारों युवाओं के सामने अभ्यास और खेलकूद का संकट उत्पन्न हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मैदान को समाप्त कर युवाओं को रोजगार और भविष्य से वंचित करने का काम कर रही है. युवाओं ने एसडीओ से मांग की कि खेल मैदान को स्थायी रूप से सुरक्षित घोषित किया जाए. ताकि आने वाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिल सके. प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे आंदोलन तेज करेंगे तथा तारापुर आईटीआई मैदान में आमरण अनशन शुरू करने को बाध्य होंगे. ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में छात्र, खिलाड़ी और ग्रामीण मौजूद रहे.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन