बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, 1.7 लाख जुर्माना

Published by : ANAND KUMAR Updated At : 18 May 2026 7:56 PM

विज्ञापन

सोमवार की दोपहर सहौरा बाबू टोला एवं नदी घाट क्षेत्र में छापेमारी की.

विज्ञापन

बिना कनेक्शन के ही मेन लाइन में चाइनीज तार जोड़कर बालू की हो रही सफाई संग्रामपुर बिजली चोरी पर अंकुश लगाने को लेकर विद्युत विभाग की टीम ने सोमवार को संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है. विभागीय जांच टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर अवैध रूप से बिजली उपयोग कर रहे चार लोगों को पकड़ा. जिसके विरुद्ध संग्रामपुर थाना में 1,07,256 रुपये जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई. जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा संग्रामपुर के निर्देश पर गठित जांच दल ने विभिन्न गांवों में सघन जांच अभियान चलाया. टीम में कनीय विद्युत अभियंता राजीव कुमार, सहायक विद्युत अभियंता रविन्द्र कुमार, मानव बल सौरभ कुमार एवं सन्नी कुमार ने सोमवार की दोपहर सहौरा बाबू टोला एवं नदी घाट क्षेत्र में छापेमारी की. जांच के दौरान कुछ लोग बिना वैध विद्युत कनेक्शन लिए ही एलटी लाइन में उजले रंग का चाइनीज तार जोड़कर मोटर चला रहे थे. मोटर के माध्यम से बालू की सफाई का कार्य किया जा रहा था. टीम ने जब संबंधित लोगों से बिजली कनेक्शन से जुड़े वैध कागजात की मांग की तो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया. विभागीय अधिकारियों के अनुसार मौके पर कुल 1492 वाट विद्युत भार पाया गया. जबकि साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को लगभग 1,07,256 रुपये के राजस्व की हानि पहुंचाई गई. इस मामले में सहोरा गांव के चंदन सिंह, रोहन सिंह, विक्की सिंह और लक्ष्मण सिंह को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई. अधिकारियों ने कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन