मुंगेर शहर में निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, नहीं रहा असरदार

Updated at : 27 Aug 2024 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

मुंगेर शहर में निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन

दोपहर हटाया गया अतिक्रमण, शाम होते ही सड़कों पर ठेले की जमघट ने बढ़ायी जाम की समस्या आज विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ महापौर करेगी बैठक फोटो संख्या – फोटो कैप्शन – 19,20- शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रतिनिधि, मुंगेर तीन दिनों से चल रहे खिंचातानी के बीच मंगलवार को मुंगेर नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. लेकिन निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान कोई खास असरदार देखने को नहीं मिला. दोपहर में निगम द्वारा जहां सरदार पटेल चौक से लेकर मुर्गीयाचक तक शहर की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त कराया गया. वहीं शाम होते-होते शहर की सड़कों पर एक बार फिर ठेले वाले व फुटपाथ पर दुकानें सज गयी. माना जा रहा है कि निगम का यह अभियान मात्र औपचारिक रहा. इधर अब नगर निगम प्रशासन मुंगेर के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने को लेकर बैठक करेगी. एक नंबर ट्रैफिक से मुर्गियाचक तक चलाया गया अभियान नगर निगम प्रशासन द्वारा मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. जिसमें निगम की टीम द्वारा एक नंबर ट्रैफिक से मुर्गियाचक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान जहां ठेले वाले पहले ही अपना-अपना सामान लेकर रफू-चक्कर हो गये. वहीं टीम द्वारा शहर के दोनों ओर बने स्थायी व अस्थायी दुकानों द्वारा किये गये अतिक्रमण जैसे सड़कों पर निकाले गये शेड, बांस, बल्ले आदि को हटाया गया. अतिक्रमण हटाओ टीम में उपनगर आयुक्त कृष्ण भूषण कुमार, हेमंत कुमार, नगर प्रबंधक मनीष प्रसाद, अतिक्रमण प्रभारी दिनेश कुमार, रोड जमादार विश्वनाथ यादव सहित सफाईकर्मी व पुलिस के महिला व पुरुष जवान मौजूद थे. उपनगर आयुक्त ने बताया कि अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गयी. हालांकि इस दौरान किसी भी प्रकार का जुर्माना नहीं किया गया. नहीं दिखा अतिक्रमण हटाओ अभियान असरदार चार दिन पहले शहर के राजीव गांधी चौक पर एक मिठाई दुकानदार और ठेला चालक के बीच हुये विवाद के बाद शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने का जो हंगामेदार मामला उठा था. उसका कोई भी असर मंगलवार को निगम प्रशासन द्वारा चलाये गये अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान देखने को नहीं मिला. सुबह वैसे ही एक दिन पहले चेहल्लुम और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर बाजार में काफी कम भीड़-भाड़ रही. इसके बावजूद अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद शाम होते-होते शहर के सड़कों की स्थिति पहले ही तरह हो गयी. शहर के मुख्य बाजार की सड़कों पर एक बार फिर ठेले वालों के जमघट के कारण जाम की स्थिति बनती रही. जिसमें आमजन परेशान रहे. —————————————————— बॉक्स ——————————————————- विभिन्न संगठनों के साथ नगर निगम प्रशासन की बैठक आज मुंगेर. शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने को लेकर विभिन्न संगठनों के साथ महापौर कुमकुम देवी बुधवार को निगम कार्यालय में बैठक करेंगी. जिसमें पूर्व में विभिन्न संगठनों द्वारा मेयर को दिये गये ज्ञापन के मुद्दों पर चर्चा होगी. हालांकि शहर अतिक्रमणमुक्त हो पायेगा या नहीं, इस सवाल का जवाब लोगों को बुधवार को निगम में होने वाले बैठक के बाद ही मिल पायेगा. लेकिन जिस प्रकार सालों से मुंगेर शहर अतिक्रमण से कराह रहा है. उस हालत में अब निगम प्रशासन की जिम्मेदारी काफी बढ़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन