मुंगेर में तेज आंधी-बारिश में घर पर गिरा विशाल बरगद का पेड़, महिला गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन
मुंगेर में तेज आंधी-बारिश में घर पर गिरा विशाल बरगद का पेड़, महिला गंभीर घायल

तेज आंधी-बारिश में घर पर गिरा विशाल बरगद का पेड़

Munger News: मुंगेर में देर रात आई तेज आंधी और बारिश एक परिवार के लिए आफत बन गई. सौ साल पुराना बरगद का विशाल पेड़ अचानक घर पर गिर पड़ा, जिससे घर में सो रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

विज्ञापन

मुंगेर से हिमांशु कुमार सिंह की रिपोर्ट.

Munger News: असरगंज प्रखंड के सजुआ पंचायत स्थित सतीस्थान गांव में देर रात तेज आंधी-तूफान के दौरान बड़ा हादसा हो गया. गांव के पास स्थित वर्षों पुराना बरगद का पेड़ अचानक एक घर पर गिर पड़ा. हादसे में घर के अंदर सो रही 55 वर्षीय सुनैना देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला.

आंधी और बारिश ने मचाई तबाही

मंगलवार देर रात इलाके में तेज आंधी और बारिश शुरू हुई थी. इसी दौरान सतीस्थान गांव निवासी अशोक मंडल के घर के पास खड़ा पुराना बरगद का पेड़ तेज हवा के दबाव में अचानक गिर गया. पेड़ सीधे घर के ऊपर आ गिरा, जिससे घर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर सो रही महिला दब गई.

गांववालों ने बचाई महिला की जान

घटना की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. परिजनों और गांव वालों ने मिलकर काफी देर तक राहत कार्य चलाया और महिला को पेड़ और मलबे के नीचे से बाहर निकाला. ग्रामीणों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि कुछ देर के लिए पूरे इलाके में दहशत फैल गई.

पुलिस और एबुलेंस तुरंत पहुंची मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही असरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने तुरंत अस्पताल प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस गांव पहुंची. घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ प्रेमलता कुमारी ने महिला का प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. परिजन महिला के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

मौसम बदलावके बीच बढ़ा खतरा

लगातार बदलते मौसम और तेज आंधी-तूफान के कारण पुराने पेड़ों और कमजोर मकानों पर खतरा बढ़ गया है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई पुराने पेड़ अब भी जर्जर हालत में खड़े हैं, जिससे भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा हो सकते हैं.

Also Read: Gaya Ji News: इमामगंज में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन