मुंगेर जिला के पड़भड़ा गांव में डीएसपी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Aug 2020 7:27 AM
मुंगेर जिला के पड़भड़ा गांव में डीएसपी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक
मुंगेर : पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को तारापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार ने पड़भड़ा गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की. एसडीपीओ ने गांव के लोगों से बातें की तथा उनको हर संभव मदद का आश्वासन दिया. मौके पर संग्रामपुर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार और तारापुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार भी मौजूद थे. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने ग्रामीणों के साथ वार्ता की और कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी. उन्होंने लोगों को सुरक्षा का एहसास कराते हुए कहा कि गांव के लोग न किसी से डरें और न ही किसी के दबाव में आएं.
एसडीपीओ ने गांव के कई लोगों से बातें की तथा पीड़ित परिवारों से भी उन्होंने बात कर समुचित मदद का आश्वासन दिया है. एसडीपीओ ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के साथ बैठक की और गांव में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया और असामाजिक तत्वों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गांव में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. ग्रामीणों ने अवैध बालू खनन की शिकायत की थी, जिसे पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद तत्काल बंद करा दिया गया है. विदित हो कि हाल ही में इस गांव में दो युवकों का अपहरण कर हत्या कर दी गयी थी साथ ही इस मामले में मुख्य आरोपित की भी मौत पुलिस अभिरक्षा में होने के बाद तनाव व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










