मुंगेर विश्वविद्यालय ने जारी किया स्नातक सेमेस्टर-1 का पहली मैरिट लिस्ट

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर विश्वविद्यालय ने जारी किया स्नातक सेमेस्टर-1 का पहली मैरिट लिस्ट

मुंगेर विश्वविद्यालय ने जारी किया स्नातक सेमेस्टर-1 का पहली मैरिट लिस्ट

विज्ञापन

नामांकन आरंभ, 11 जून नामांकन की अंतिम तिथि मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 53 अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2026-30 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर पहली मैरिट लिस्ट जारी कर दी है. वही शनिवार छह जून से पहले मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए जारी पहले मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा नामांकन को लेकर 6 से 11 जून तक का समय दिया गया है. वही नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को मैरिट लिस्ट के अनुसार निर्धारित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. वही दस्तावेज सत्यापन के बाद सभी विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल पर नामांकन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि सभी कोटि की छात्राएं व एससी-एसटी कोटि के छात्र-छात्राओं को शून्य पेमेंट को वेरिफाय कर उसका रसीद डाउनलोड करना होगा, अन्यथा उनका नामांकन रद्द माना जायेगा. दस्तावेज सत्यापन के लिए विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में ऑनलाइन किये गये आवेदन-पत्र व मेधा सूची की छायाप्रति, दसवीं बोर्ड का प्रवेश पत्र, अंक प्रमाण-पत्र व प्रमाण पत्र, बारहवीं बोर्ड का प्रवेश पत्र, अंक प्रमाण-पत्र की छाया प्रति या अंक-पत्र की सत्यापित वेब प्रति, सक्षम पदाधिकारी के माध्यम से निर्गत जाति-कोटि प्रमाण-पत्र, सीएलसी देना होगा. बिहार बोर्ड को छोड़ अन्य बोर्ड से इंटर उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए माईग्रेशन प्रमाण-पत्र की मूलप्रति अनिवार्य है. हलांकि सीएलसी या अन्य बोर्ड के विद्यार्थी रहने की स्थिति में माइग्रेशन प्रमाण पत्र की मूल प्रति अनुपलब्धता की स्थिति में औपबंधिक नामांकन की अनुमति दी जा सकती है, लेकिन पंजीयन के समय विद्यार्थियों को मूल प्रति देना अनिवार्य होगा.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन