पुलिस अधिकारी के दो अंगरक्षक मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

मुंगेर: बाहरी राज्यों से आये प्रवासी के लगातार कोरोना संक्रमित पाए जाने से जिलेवासियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. जहां पूर्व में इन प्रवासियों के कारण जिला प्रशासन के एक आला अधिकारी के दो अंगरक्षक सहित तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. वहीं अब अनुमंडल प्रशासन भी कोरोना की चपेट में आ चुका है. गुरुवार को तारापुर अनुमंडल के एक पुलिस अधिकारी का एक अंगरक्षक कोरोना पॉजिटिव पाया गया. जिससे अनुमंडल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गयी है. अंगरक्षक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आनन-फानन में अनुमंडल प्रशासन द्वारा उस अंगरक्षक को इलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड मुंगेर में भर्ती कराया गया है.
मुंगेर: बाहरी राज्यों से आये प्रवासी के लगातार कोरोना संक्रमित पाए जाने से जिलेवासियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. जहां पूर्व में इन प्रवासियों के कारण जिला प्रशासन के एक आला अधिकारी के दो अंगरक्षक सहित तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. वहीं अब अनुमंडल प्रशासन भी कोरोना की चपेट में आ चुका है. गुरुवार को तारापुर अनुमंडल के एक पुलिस अधिकारी का एक अंगरक्षक कोरोना पॉजिटिव पाया गया. जिससे अनुमंडल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गयी है. अंगरक्षक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आनन-फानन में अनुमंडल प्रशासन द्वारा उस अंगरक्षक को इलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड मुंगेर में भर्ती कराया गया है. इधर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 323 हो गयी है. जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या भी 54 है. वहीं जिले में अबतक कुल 268 मरीज इलाज के बाद ठीक होकर अपने-अपने घर जा चुके हैं. जबकि जिले में लगभग 200 से अधिक प्रवासी अबतक कोरोना संक्रमित पाये जा चुके हैं.
तारापुर अनुमंडल अनुमंडल प्रशासन के एक बड़े अधिकारी का अंगरक्षक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. जो हाल के दिनों में अनुमंडल में ही कोरोना संक्रमित पाये गये पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आया था. जिसके बाद जिला प्रशासन और जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 जून को उस अंगरक्षक का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया था. वहीं अंगरक्षक के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद अनुमंडल प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल बन चुका है. वहीं अनुमंडल प्रशासन द्वारा पॉजिटिव पाये गये अंगरक्षक के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनायी जा रही है. जबकि पॉजिटिव मरीज को इलाज के लिए मुंगेर के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है.
मुंगेर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 322 से बढ़कर 323 हो गया है. वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या भी 53 से बढ़कर 54 हो गया है. जबकि जिले में अबतक कुल 268 मरीज इलाज के बाद ठीक होकर अपने-अपने घर जा चुके हैं. विदित हो की जिले में बुधवार को 4 महिला सहित 12 पुरुष मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये थे. जिसमें जमालपुर, तारापुर, असरगंज, हवेली खड़गपुर, टेटियाबंबर और धरहरा प्रखंड के मरीज शामिल थे. जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 322 हो गयी थी. जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या भी 52 हो चुका था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




