जनसंवाद में एसपी ने पीड़ितों को हर संभव न्याय का दिलाया भरोसा

Updated at : 26 Mar 2026 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
जनसंवाद में एसपी ने पीड़ितों को हर संभव न्याय का दिलाया भरोसा

मामलों में हरपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष सत्यम कुमार को स्थल जांच का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

तारापुर/ असरगंज पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने पुलिस-पब्लिक के बीच मैत्री संबंध स्थापित करने के लिए तारापुर एवं असरगंज थाना परिसर में गुरुवार को जन संवाद कार्यक्रम किया. जनसंवाद में कई मामलों का निष्पादन ऑन स्पॉट किया गया. जबकि अन्य मामलों में संबंधित अधिकारियों को निष्पादन का निर्देश दिया गया. इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक के थाना पहुंचने पर गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया. तारापुर प्रतिनिधि के अनुसार हरपुर थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद एवं एएसपी संकेत कुमार जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे. इस दौरान विभिन्न गांवों से आए पीड़ितों ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा. एसपी ने बताया कि जनसंवाद में लगभग आधा दर्जन मामलों की सुनवाई की गई. जिनमें अधिकांश मामले जमीन विवाद से संबंधित थे. जबकि कुछ मामले अनुसंधान से जुड़े पाए गए. कई मामलों में हरपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष सत्यम कुमार को स्थल जांच का निर्देश दिया गया. वहीं कुछ मामलों में संबंधित पक्षों को सक्षम न्यायालय जाने की सलाह दी गई. कार्यक्रम के दौरान संग्रामपुर प्रखंड के बढ़ौनियां पंचायत के मुखिया बीर कुंवर सिंह ने कम उम्र के बच्चों द्वारा सूखा नशा के सेवन तथा तेज रफ्तार लहरिया कट बाइक चलाने पर रोक लगाने की मांग उठाई गई. वहीं बेलाडीह पंचायत के पूर्व सरपंच रामकरण पासवान ने बिहमा गांव स्थित राइस मिल से निकलने वाले रासायनिक युक्त जहरीले पानी को लेकर गंभीर चिंता जताई और कहा कि जहरीले पानी को मुसहरी और निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के समीप बहाया जा रहा है. इस पर एसपी ने थानाध्यक्ष को त्वरित जांच का निर्देश दिया. एसपी ने थाना निरीक्षण के दौरान सीटीटीएनएस कक्ष का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. एसपी ने बताया कि हरपुर थाना के नए भवन का निरीक्षण कर कमियों को दूर किया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द नए भवन में थाना संचालन शुरू हो सके. मौके पर टेटियाबंबर बीडीओ निशा राय सहित अन्य मौजूद थे. असरगंज प्रतिनिधि के अनुसार जनसंवाद में पहुंचे पंकज दास ने जमीन अतिक्रमण से संबंधित आवेदन दिया. जिला परिषद सदस्य अनिल कुमार सिंह ने प्रखंड अंतर्गत डाढा सरौन, मिल्क जोरारी एवं वनगामा को असरगंज थाना में शामिल करने की मांग की. वहीं उत्पाद थाना द्वारा असरगंज-खगकपुर मार्ग में नया टोला खरवा के समीय अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे जांच अभियान पर सवाला उठाया गया. उन्होंने बताया कि उत्पाद थाना के मिलीभगत से मोटर साइकिल सवार से डरा धमका कर जबरन अवैध राशि की उगाही की जा रही है. इधर अमैया गांव की किरण देवी ने बताया कि पति सनी दयाल बिंद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मुठभेड़ के दौरान मारा गया था. मेरे पति का मृत्यु प्रमाण पत्र नही बनाया जा रहा है. इस मामले में एसपी ने कहा कि उत्तरप्रदेश के गाजीपुर एसपी से संपर्क कर मामले का समाधान किया जाएगा. वहीं पूर्णिमा कुमारी ने शिकायत की कि उसकी शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व सुमित कुमार चौधरी के साथ हुई थी. शुरुआती दो वर्षों तक वैवाहिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन उसके बाद सास, ससुर, पति एवं देवर द्वारा दो लाख रुपये की मांग की जा रही है और नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी जा रही है. इसके अलावा भूमि विवाद से जुड़े मामलों में सीओ, डीसीएलआर एवं एसडीओ से मिलकर समाधान कराने की बात कही. मौके पर एएसपी संकेत कुमार, उप प्रमुख संतोष शुक्ला, मुखिया कासिम रजा, धर्मेंद्र मांझी मौजूद थे.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन