जल-स्तर नीचे जाने से गहराया पेयजल संकट

संग्रामपुर : लगातार बढ़ रही गरमी से प्रखंड के ददरीजाला पंचायत के कई गांवों में गंभीर पेयजल संकट पैदा हो गया है. मनुष्य तो किसी तरह इधर-उधर से पानी का जुगाड़ कर अपनी प्यास बुझा रहे हैं. परंतु पशु-पक्षियों के लिए एक मात्र महनाय नदी ही है. जिसमें गड्ढा खोद कर उनकी प्यास मिटाने का […]
संग्रामपुर : लगातार बढ़ रही गरमी से प्रखंड के ददरीजाला पंचायत के कई गांवों में गंभीर पेयजल संकट पैदा हो गया है. मनुष्य तो किसी तरह इधर-उधर से पानी का जुगाड़ कर अपनी प्यास बुझा रहे हैं. परंतु पशु-पक्षियों के लिए एक मात्र महनाय नदी ही है. जिसमें गड्ढा खोद कर उनकी प्यास मिटाने का प्रयास किया जा रहा है. भिखाडीह, सरकटिया, महेशपुर, भलुआ गांवों में जलस्तर में गिरावट आने के कारण कुएं शुरुआती दौर में ही सूख गये. सरकार द्वारा चलाये गये प्राय: सभी चापाकल भी दम तोड़ चुके हैं. इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होता जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










