मुख्य अस्पताल को नहीं मिला सीएमएस

Updated at :21 May 2017 5:24 AM
विज्ञापन
मुख्य अस्पताल को नहीं मिला सीएमएस

जमालपुर : पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल जमालपुर में आखिरकर अबतक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का पद वापस नहीं हो पाया. पूर्व रेलवे के सीपीओ के जमालपुर आगमन को लेकर अस्पताल को सीएमएस पद वापस करने की विभन्न यूनियनों ने मांग की, लेकिन सीपीओ द्वारा कोई संतोषप्रद आश्वासन नहीं दिया जा सका. हालांकि इस संबंध में यूनियन […]

विज्ञापन

जमालपुर : पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल जमालपुर में आखिरकर अबतक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का पद वापस नहीं हो पाया. पूर्व रेलवे के सीपीओ के जमालपुर आगमन को लेकर अस्पताल को सीएमएस पद वापस करने की विभन्न यूनियनों ने मांग की, लेकिन सीपीओ द्वारा कोई संतोषप्रद आश्वासन नहीं दिया जा सका. हालांकि इस संबंध में यूनियन के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सीपीओ ने यह जानकारी भले दी कि मुख्यालय द्वारा पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल जमालपुर में एमएस इंचार्ज पद के लिए एक डॉक्टर का पदस्थापन का आदेश जारी हुआ है,

जो जल्द ही अपना कार्यभार संभाल लेंगे. इस संबंध में सहायक कल्याण अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि एमएस इंचार्ज की पोस्टिंग का आदेश यहां आ चुका है. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जमालपुर के मुख्य रेलवे अस्पताल से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद को सरेंडर कर दिया गया है. जबकि लगभग दस हजार रेलकर्मियों के साथ हजारों परिजनों को चिकित्सा सेवा इसी अस्पताल द्वारा मुहैया किया जाता है. सीएमएस का पद सरेंडर कर लेने से अब यहां वित्तीय अधिकार वाला कोई अधिकारी नहीं बचा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन