खड़े ट्रक से टकरायी कार मुंगेर िनवासी दंपती की मौत

Updated at :19 May 2017 5:26 AM
विज्ञापन
खड़े ट्रक से टकरायी कार मुंगेर िनवासी दंपती की मौत

दलसिंहसराय (समस्तीपुर)/ धरहरा (मुंगेर) : थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित ढ़ेपूरा लाइन होटल के समीप गुरुवार को सड़क किनारे पहले से खड़े एक ट्रक में सामने से एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी. घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. उसमें सवार दंपती संजय कुमार सिंह व उनकी पत्नी पूनम देवी की मौत […]

विज्ञापन

दलसिंहसराय (समस्तीपुर)/ धरहरा (मुंगेर) : थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित ढ़ेपूरा लाइन होटल के समीप गुरुवार को सड़क किनारे पहले से खड़े एक ट्रक में सामने से एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी. घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. उसमें सवार दंपती संजय कुमार सिंह व उनकी पत्नी पूनम देवी की मौत हो गयी.

वहीं कार सवार व चालक मृतक दंपती के पुत्र सुमित आनंद, पुत्रवधू नेहा सिंह व दो वर्षीय पोता कुमार सत्यम गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. सभी कार सवार मुंगेर थाना के धरहरा के रहने वाले बताये गये हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल पर एक ट्रक सड़क किनारे पहले से ही खड़ा था.

वहीं समस्तीपुर की तरफ से बरौनी की तरफ जा रही कार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी. इससे कार के परखचे उड़ गये. वहीं घटना में मृत व घायल लोगों को बाहर निकाला गया. घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भरती कराया गया. सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची थाने की पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आयी. वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर भेज दिया. घटना के बाद थाने पहुंचे मृतक के रिश्तेदार नवीन कुमार सिंह ने बताया कि सभी एक शादी समारोह में भाग लेकर ढ़ोली सकरा से अपने घर वापस जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में घटना घटी.

पुत्र, पुत्रवधू व पोता गंभीर रूप से घायल
धरहरा गांव के रहनेवाले हैं सभी
एनएच-28 स्थित ढ़ेपूरा लाइन होटल के पास की घटना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन