पति-पत्नी छोटी-छोटी बात में कर रहे हैं आत्महत्या
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :19 May 2017 5:25 AM
विज्ञापन

मुंगेर : पिछले कुछ दिनों से जिले में पति-पत्नी के झगड़े का मामला काफी बढ़ा है़ हालांकि दंपती के बीच झगड़ा होना कोई बड़ी बात नहीं है़ किंतु छोटी-छोटी बात पर दंपती के बीच झगड़ा हो और इतनी से बात के लिए पति या पत्नी आत्महत्या की नीयत से जहर खा ले, यह बड़ी बात […]
विज्ञापन
मुंगेर : पिछले कुछ दिनों से जिले में पति-पत्नी के झगड़े का मामला काफी बढ़ा है़ हालांकि दंपती के बीच झगड़ा होना कोई बड़ी बात नहीं है़ किंतु छोटी-छोटी बात पर दंपती के बीच झगड़ा हो और इतनी से बात के लिए पति या पत्नी आत्महत्या की नीयत से जहर खा ले, यह बड़ी बात है़ ऐसे में यदि किसी एक की भी जान चली जाती है तो उसके बच्चों पर काफी बुरा असर पड़ता है़
पति के झगड़े के बाद पत्नी ने खाया जहर
बुधवार को धरहरा प्रखंड के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के बंगलवा गांव में पति-पत्नी के बीच छोटी सी नोक-झोंक होने पर पत्नी ने गुस्से में जहर खाकर आत्महत्या कर ली़ बताया जाता है कि बंगलवा निवासी बीरबल यादव दोपहर में खेत से काम कर वापस घर आया़ इसके बाद पत्नी गिरजा देवी ने उसे खाना परोस दिया़
खाना मनपसंद नहीं रहने पर बीरबल ने खाने से इनकार कर दिया तथा कुछ देर बाद फिर से काम करने खेत चला गया़ इतनी सी बात पर गिरजा ने गुस्से में आकर घर पर रखा कीटनाशक खा लिया. काफी देर बात जब बीरबल घर पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी का हालत काफी गंभीर है़ जब तक वह पत्नी को इलाज के लिए कहीं ले जाता, तब तक उसकी मौत हो गयी़
खबर मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया़ पूर्व में भी इस तरह की कई घटना हो चुकी है़
हाल के दिनों में बढ़े हैं आत्महत्या के मामले
बंगलवा में महिला ने जहर खाकर दी जान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










