नोटबंदी के दौरान की गयी कार्रवाई में कारखाना अव्वल

Updated at :29 Apr 2017 1:51 AM
विज्ञापन
नोटबंदी के दौरान की गयी कार्रवाई में कारखाना अव्वल

जमालपुर : रेल इंजन कारखाना जमालपुर ने नोटबंदी के दौरान पिछले वर्ष रेलकर्मियों के लिए अत्यंत ही उपयोगी तथा उत्कृष्ट कार्य किया, इसके लिए कारखाना को पूर्व रेलवे के प्रभारी महाप्रबंधक एसएन अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया. 62 वें रेल सप्ताह के अवसर पर प्रभारी महाप्रबंधक ने रेल इंजन कारखाना के उप मुख्य लेखा अधिकारी […]

विज्ञापन

जमालपुर : रेल इंजन कारखाना जमालपुर ने नोटबंदी के दौरान पिछले वर्ष रेलकर्मियों के लिए अत्यंत ही उपयोगी तथा उत्कृष्ट कार्य किया, इसके लिए कारखाना को पूर्व रेलवे के प्रभारी महाप्रबंधक एसएन अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया. 62 वें रेल सप्ताह के अवसर पर प्रभारी महाप्रबंधक ने रेल इंजन कारखाना के उप मुख्य लेखा अधिकारी (वर्क्स) पीके राव को इफिशियेंसी शील्ड देकर सम्मानित किया. शुक्रवार को शील्ड लेकर जमालपुर पहुंचने पर रेलकर्मियों ने हर्षोल्लासपूर्वक अपने अधिकारी का स्वागत किया.

एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगा कर खुशियां बांटी तथा बधाइयां दी. श्री राव के साथ मनोज कुमार सिन्हा तथा परवेज अहमद भी कोलकाता गये थे. इस संबंध में कारखाना लेखा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि श्री राव के नेतृत्व में ही नोटबंदी के दौरान पूरे इस्टर्न रेलवे में एकमात्र जमालपुर रेल इंजन कारखाना ही अपने सभी रेलकर्मियों के बीच दस-दस हजार रुपये का भुगतान कर पाने में सफल रहा था. इसके अलावा अन्य छोटे-छोटे कार्यों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इफिशियेंसी शील्ड से कारखाना को सम्मानित किया गया.

इससे पहले वर्ष 2001 में कारखाना को ऐसी सफलता मिली थी. मौके पर सहायक कारखाना लेखा अधिकारी केके घोष तथा सहायक कल्याण अधिकारी राजीव कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन