नोमान अली ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने

Published by :Ujjawal Sinha
Updated at :12 May 2026 4:16 PM
विज्ञापन
नोमान अली ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने

नोमान अली (फोटो-सोशल मीडिया)

पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर नोमान अली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की. वो 100 विकेट लेने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में बॉबी पील को पीछे छोड़ा.

विज्ञापन

Noman Ali: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैदान पर पाकिस्तान के सबसे उम्रदराज गेंदबाज नोमान अली एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वो टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बन गए है.

39 साल और 217 दिन की उम्र में नोमान अली ने चल रहे पहले टेस्ट की दूसरी पारी में बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज को आउट करके यह उपलब्धि हासिल किया. नोमान अली इस मामले में इंग्लैंड के स्पिनर बॉबी पील को पीछे छोड़ दिया. बॉबी पील ने 130 साल पहले 1896 में 39 साल 180 दिन की उम्र में अपना 100वां टेस्ट विकेट लिया था.

100 टेस्ट विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

रैंकखिलाड़ीटीम100वां टेस्ट विकेट लेने के समय उम्र
1नोमान अलीपाकिस्तान39 वर्ष 217 दिन
2बॉबी पीलइंग्लैंड39 वर्ष 180 दिन
3रे इलिंगवर्थइंग्लैंड39 वर्ष 30 दिन
4क्लैरी ग्रिमेटऑस्ट्रेलिया39 वर्ष 22 दिन
5सिडनी बार्न्सइंग्लैंड38 वर्ष 310 दिन

पाकिस्तान के लिए सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज

इसके साथ ही नोमान पाकिस्तान की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आग गएहैं. नोमान ने यह कारनामा 22 मैचों में किया है. वहीं फजल महमूद ने भी 22 मैचों में ही अपने 100 विकेट पूरे किए थे. सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले पाकिस्तान गेंदबाजों में यासिर शाह पहले नंबर पर है. यासिर शाह 17 मैचों में 100 विकेट पूरे किए हैं. वहीं सईद अजमल ने 19 और वकाल युनुस ने 20 मैचों में 100 विकेट का आंकड़ा पूरा किया है.

मुकाबले का हाल

टेस्ट मैच पर गौर करें तो पाकिस्तान को जीत के लिए 76 ओवरों में 268 रन का लक्ष्य मिला है. बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 413 रन बनाए थे. पाकिस्तान की पहली पारी 386 रन पर सिमटी थी. बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी 9 विकेट पर 240 रन पर घोषित की और पहली पारी में मिले 27 रन की बढ़त की बदौलत पाकिस्तान को जीत के लिए 268 का लक्ष्य दिया है.

यह भी पढ़ें: IND vs AFG: टेस्ट सीरीज के लिए भारत की ये 15 खिलाड़ी तैयार, शुभमन गिल संभालेंगे कप्तानी की कमान

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैचेज भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola