पहले सौतेली मां फिर खुद को मारी गोली, मौत

हवेली खड़गपुर : हवेली खड़गपुर नगर के विषहरी स्थान आजिमगंज में गुरुवार की सुबह एक युवक ने अपनी सौतेली मां ममता देवी की गोली मार कर हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद को भी कनपट्टी में गोली मार ली. घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस […]
हवेली खड़गपुर : हवेली खड़गपुर नगर के विषहरी स्थान आजिमगंज में गुरुवार की सुबह एक युवक ने अपनी सौतेली मां ममता देवी की गोली मार कर हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद को भी कनपट्टी में गोली मार ली. घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टीएन विश्वास व थानाध्यक्ष राजेश शरण घटनास्थल पर पहुंचे और मामले तहकीकात की. पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, तीन खोखा व दो मैगजीन बरामद किया है. घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










