जलधर की हत्या का कारण बना बेटी का प्रेम प्रसंग
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :28 Apr 2017 4:35 AM
विज्ञापन

खुलासा. 50 हजार लेकर गोली मारनेवाला अपराधी पगला यादव गिरफ्तार मंगलवार को दो अपराधियों ने अधिवक्ता जलधर यादव की हत्या कर दी थी. मामले में पुलिस ने एक अपराधी पगला यादव को गिरफ्तार कर लिया है. वह पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है. उसने बताया कि एक अौर हत्यारोपी मनोहर से […]
विज्ञापन
खुलासा. 50 हजार लेकर गोली मारनेवाला अपराधी पगला यादव गिरफ्तार
मंगलवार को दो अपराधियों ने अधिवक्ता जलधर यादव की हत्या कर दी थी. मामले में पुलिस ने एक अपराधी पगला यादव को गिरफ्तार कर लिया है. वह पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है. उसने बताया कि एक अौर हत्यारोपी मनोहर से अधिवक्ता की बेटी का प्रेम-प्रसंग था. इसका विरोध करने की वजह से अधिवक्ता की जान गयी.
मुंगेर : बेटी के प्रेम प्रसंग में बाधक बने अधिवक्ता जलधर यादव को अपनी जान गंवानी पड़ी. प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए पड़ोसी मनोहर ने अपने साथियों के साथ मिल कर अधिवक्ता की गोली मार कर हत्या कर दी. इसका खुलासा पुलिस के हत्थे चढ़े हत्यारोपित पीके रंजन उर्फ पगला यादव ने किया. उसे 50 हजार रुपये में मनोहर ने गोली मारने के लिए तैयार किया. उसने बताया कि अधिवक्ता को पहली गोली मनोहर ने मारी और दूसरी गोली उसने मारी थी.
मनोहर किसी भी कीमत पर रुकवाना चाहता था शादी
पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे अपराधियों ने अधिवक्ता जलधर यादव की गोली मार कर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद एएसपी हरि शंकर कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. अनुसंधान में पता चला कि अधिवक्ता के पड़ोसी रामानंद यादव का पुत्र मनोहर यादव एवं लुखो यादव का पुत्र पीके रंजन उर्फ पगला यादव ने मिल कर जलधर यादव की गोली मार कर हत्या की है. घटनास्थल पर पुलिस को अपराधियों का एक बायां पैर का हवाई चप्पल भी मिला था. जांच के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद पगला यादव को लोगों ने भागते हुए देखा था.
पुलिस ने पगला यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी के दौरान उसके घर पर दायां पैर का वही हवाई चप्पल भी मिला. जिसका बायां पैर का चप्पल घटनास्थल से मिला था. इधर पुलिस ने पगला के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कट्टा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. एसपी ने बताया कि पगला यादव ने स्वीकार किया कि
है मनोहर यादव ने 50 हजार रुपये देकर उसे अपने साथ मिला कर अधिवक्ता के हत्या की साजिश रची थी. क्योंकि अधिवक्ता की बेटी की शादी होने वाली थी और मनोहर किसी भी कीमत पर शादी रुकवाना चाहता था. मनोहर और पगला उसके घर गये. जहां अधिवक्ता और मनोहर के बीच विवाद हुआ. तभी पगला और मनोहर ने अधिवक्ता को गोली मार दी.
पूर्व में भी पगला जा चुका है जेल
एसपी ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व पगला यादव ने पड़हम निवासी जयकिशोर साह की भी गोली मार कर हत्या कर दी थी. जिसमें वह जेल जा चुका है. हत्या करने में माहिर पगला को मनोहर ने पैसे का प्रलोभन देकर हत्या करने के लिए तैयार किया और दोनों ने मिल कर अधिवक्ता की हत्या की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










