संपत्ति विवाद को लेकर सौतेली मां की हत्या कर युवक ने खुद को भी मारी गोली, मौत

Updated at :27 Apr 2017 6:19 PM
विज्ञापन
संपत्ति विवाद को लेकर सौतेली मां की हत्या कर युवक ने खुद को भी मारी गोली, मौत

मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिले के खड़गपुर थाना अंतर्गत बिसहरी में आज सुबह एक युवक ने संपत्ति विवाद को लेकर अपनी सौतेली मां की कथित रुप से हत्या कर स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि मृतकों में राहुुल कुमार (25) और उसकी सौतेली मां ममता देवी […]

विज्ञापन

मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिले के खड़गपुर थाना अंतर्गत बिसहरी में आज सुबह एक युवक ने संपत्ति विवाद को लेकर अपनी सौतेली मां की कथित रुप से हत्या कर स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि मृतकों में राहुुल कुमार (25) और उसकी सौतेली मां ममता देवी (40) शामिल हैं.

परीक्षा देकर हॉस्टल में पहुंची एनआइटी की छात्रा ने लगायी फांसी, पीएमसीएच में मौत

आशीष भारती ने बताया कि राहुल कुमार और उनकी सौतेली मां के बीच संपत्ति को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था और इसी क्रम में आज सुबह दोनों के बीच बकझक होने पर राहुल ने ममता देवी की गोली मारकर हत्या कर उसी पिस्टल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन