पुआल के टाल में लगी आग, दो घर चपेट में

Updated at :27 Apr 2017 3:48 AM
विज्ञापन
पुआल के टाल में लगी आग, दो घर चपेट में

संग्रामपुर : प्रखंड के झिकुली पंचायत अंतर्गत रतनपुरा गांव में बुधवार की दोपहर आग लग जाने से दो घर पूरी तरह जल गये. सीताराम मंडल के घर के सामने पुआल के टाल में आग लगी. कुछ देर बाद सीताराम के घर और पड़ोस के गिरीश मंडल के भी घर को आग ने अपनी चपेट में […]

विज्ञापन

संग्रामपुर : प्रखंड के झिकुली पंचायत अंतर्गत रतनपुरा गांव में बुधवार की दोपहर आग लग जाने से दो घर पूरी तरह जल गये.

सीताराम मंडल के घर के सामने पुआल के टाल में आग लगी. कुछ देर बाद सीताराम के घर और पड़ोस के गिरीश मंडल के भी घर को आग ने अपनी चपेट में ले लिया और दोनों लोगों के घर जल गये. घर में रखा कपड़ा,
बरतन, जेवरात व नकद रुपये जल गये. ग्रामीणों ने बोरिंग चलाकर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया. किंतु आग की लपटें इतनी तेज थी कि वे सफल नहीं हो पा रहे थे. बाद में अग्निशमन दस्ता के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका. अग्निपीड़ित गिरीश मंडल ने बताया कि आग में उसका सबकुछ जल कर राख हो गया है. पूरा परिवार आसमान के नीचे आ चुका है और अब सिर्फ जो कपड़े शरीर में पहने हैं वही बचे हैं. इधर प्रशासनिक स्तर पर आग से क्षति का मुआयना किया जा रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन