प्रखंड मुख्यालय गेट पर गोलीबारी, मची भगदड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Sep 2016 4:17 AM
विज्ञापन
अनुश्रवण समिति की बैठक के दौरान नोक-झोंक प्रखंड मुख्यालय के पास धरना पर बैठे ग्रामीण व जनप्रतिनिधि. बड़हिया : मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में अनुश्रवण समिति की बैठक के दौरान हुए नोक-झोंक में गिरधरपुर पंचायत की निर्वाचित मुखिया नीतू देवी के पति संजय सिंह उर्फ चमरू सिंह और पराजित प्रत्याशी अवंतिका देवी के पति […]
विज्ञापन
अनुश्रवण समिति की बैठक के दौरान नोक-झोंक
प्रखंड मुख्यालय के पास धरना पर बैठे ग्रामीण व जनप्रतिनिधि.
बड़हिया : मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में अनुश्रवण समिति की बैठक के दौरान हुए नोक-झोंक में गिरधरपुर पंचायत की निर्वाचित मुखिया नीतू देवी के पति संजय सिंह उर्फ चमरू सिंह और पराजित प्रत्याशी अवंतिका देवी के पति मुकेश सिंह के बीच विवाद गहरा गया. इसी दरम्यान प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर एक पक्ष द्वारा बुलाये गये अपराधी ने अपने पिस्तौल से दो राउंड फायरिंग की और एक पक्ष के दो लोगों विजय सिंह जखौर व राहुल कुमार शायरबीघा
प्रखंड मुख्यालय गेट…
की पिटाई कर दी. बड़हिया प्रखंड मुख्यालय के इतिहास में पहली बार गोलीबारी की घटना से मुख्यालय में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल कायम हो गया. ग्रामीण व नगर क्षेत्र के आम लोगों में गोलीबारी को लेकर आक्रोश गहराता जा रहा है.
अनुश्रवण समिति की अध्यक्षता कर रहे अंचलाधिकारी बड़हिया रामदत्त पासवान ने बताया कि अनुश्रवण समिति की बैठक में महिला जनप्रतिनिधि की जगह उसके पति एवं अन्य पुरुष प्रवेश कर गये थे. उन्हें मैंने बार-बार बाहर होने का निर्देश दिया. कुछ अन्य लोग बैठक कक्ष में उपस्थित रहे. बाढ़ से क्षति की सूची बैठक में बनायी जा रही थी.
इसी दरम्यान गिरधरपुर पंचायत की मुखिया नीतू देवी के पति संजय सिंह चमरू सिंह एवं पराजित मुखिया प्रत्याशी अवंतिका देवी के पति मुकेश सिंह के बीच फसल क्षति की सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर विवाद हुआ. मगर मेरे हस्तक्षेप के बाद दोनों बाहर चले गये और प्रखंड मुख्यालय गेट के बाहर से दो गोली चलने और भगदड़ की आवाज सुनायी दी. बड़हिया बीडीओ क्रांति कुमार ने भी गोलीबारी की घटना की पुष्टि की.
संजय सिंह को लिया हिरासत में
बड़हिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों ने अपना-अपना तर्क देते हुए शिकायत की है. जांच करके त्वरित कार्रवाई की जायेगी. उधर सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुषों ने प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना देकर गोली चलवाने का आरोप लगाते हुए संजय सिंह कोगिरफ्तार करने व जेल भेजने की मांग की. लोगों ने बहड़िया थाना के सामने एनएच-80 को जाम कर दिया. समाचार प्रेषण तक जाम जारी था. थानाध्यक्ष आक्रोशित भीड़ से संजय सिंह को बचा कर हिरासत में लेकर बड़हिया थाना ले गये.
आक्रोशित ग्रामीणों ने चमरू सिंह की गिरफ्तारी के लिए दिया धरना
पुलिस ने संजय सिंह उर्फ चमरू सिंह को लिया हिरासत में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










