गिरफ्तार युवक बिहारी मंडल गिरोह का सदस्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2016 7:35 AM
मुंगेर : वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा व चार कारतूस के साथ गिरफ्तार उज्ज्वल सिंह चौहान व रोहन कुमार को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया. दोनों बिहारी मंडल गिरोह का सदस्य है और रविवार को किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा था. एसपी ने बताया कि कक्षपाल परीक्षा […]
मुंगेर : वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा व चार कारतूस के साथ गिरफ्तार उज्ज्वल सिंह चौहान व रोहन कुमार को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया. दोनों बिहारी मंडल गिरोह का सदस्य है और रविवार को किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा था. एसपी ने बताया कि कक्षपाल परीक्षा को लेकर पुलिस गश्ती कर रही थी.
इसी दौरान पांच नंबर गुमटी डीजे कॉलेज पक्की गली के सामने पुलिस को देख कर बाइक सवार दो युवक भागने लगे. पुलिस ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ा और तलाशी के क्रम में कट्टा व चार कारतूस बरामद किया. उज्जवल जहां शहर के शास्त्रीनगर का रहने वाला है, वहीं रोहन संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौनिया का रहने वाला है. दोनों युवक कासिम बाजार थाना क्षेत्र के अपराधी बिहारी मंडल गिरोह का सदस्य है. रविवार को इस गिरोह के सदस्य कहीं एकत्रित होकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाने वाले थे.
उज्जवल व रोहन भी वहीं जा रहा था. लेकिन पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. बिहारी मंडल कई बार आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है. बिहारी जेल में बंद प्रशांत मिश्रा एवं सुरजा उर्फ झरकहवा गिरोह में था. इन दोनों के जेल में बंद रहने के कारण बिहारी मंडल खुद गिरोह का संचालन करने लगा. एसपी ने कहा कि बिहारी मंडल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










