टीबी मरीज को उपलब्ध कराया गया बेड और भोजन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2016 7:27 AM

विज्ञापन

मुंगेर : सदर अस्पताल में पिछले तीन दिनों से उपाधीक्षक कार्यालय के समीप फर्श पर पड़े टीबी के मरीज की खबर सोमवार को छपते ही अस्पताल प्रबंधन की नींद खुली़ जिसके बाद आनन- फानन में उन्हें पुरुष मेडिकल वार्ड में बेड उपलब्ध कराया गया़ साथ ही उन्हें भोजन व नास्ता भी देना आरंभ किया गया़ […]

विज्ञापन

मुंगेर : सदर अस्पताल में पिछले तीन दिनों से उपाधीक्षक कार्यालय के समीप फर्श पर पड़े टीबी के मरीज की खबर सोमवार को छपते ही अस्पताल प्रबंधन की नींद खुली़ जिसके बाद आनन- फानन में उन्हें पुरुष मेडिकल वार्ड में बेड उपलब्ध कराया गया़ साथ ही उन्हें भोजन व नास्ता भी देना आरंभ किया गया़ विदित हो कि धरहरा प्रखंड के लकड़कोला निवासी टीबी का दिनेश बेसरा पिछले तीन दिनों से अस्पताल उपाधीक्षक कार्यालय के समीप फर्श पर ही लेटा हुआ था़

उन्हें पुरुष मेडिकल वार्ड में भरती अन्य मरीजों व उनके परिजनों द्वारा वार्ड से बाहर निकाल दिया गया था़ वार्ड में नहीं रहने के कारण न तो उन्हें भोजन मिल पा रहा था और न ही इलाज ही मिल पा रहा था़ इस खबर को प्रभात खबर ने सोमवार के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया़ जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन जगी तथा मरीज को पुरुष मेडिकल वार्ड में बेड उपलब्ध कराया़ वार्ड में भरती होने के बाद से उन्हें भोजन के अलावे चिकित्सा सेवा भी उपलब्ध करायी जाने लगी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन