दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, पटना रेफर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2016 7:25 AM

विज्ञापन

मुंगेर : बेखौफ अपराधियों ने रविवार की देर शाम गायत्री नगर पूरबसराय निवासी 26 वर्षीय ओमप्रकाश गुप्ता को गोली मार दी. घायलावस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. प्राप्त समाचार के अनुसार गायत्रीनगर […]

विज्ञापन

मुंगेर : बेखौफ अपराधियों ने रविवार की देर शाम गायत्री नगर पूरबसराय निवासी 26 वर्षीय ओमप्रकाश गुप्ता को गोली मार दी. घायलावस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.

प्राप्त समाचार के अनुसार गायत्रीनगर पूरबसराय निवासी सीताराम साह का पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता कोतवाली थाना क्षेत्र के तीन नंबर रेलवे गुमटी कलाली के समीप मिठाई का दुकान चलाता है. रविवार की रात अन्य दिनों की तरह वह दुकान बंद कर घर गायत्री नगर लौट रहा था. घर से कुछ ही दूरी पर दो हथियारबंद अपराधियों ने उसे लूटने की नियत से रोका, लेकिन ओमप्रकाश भागने लगा तो अपराधियों ने गोली चला दी. गोली ओमप्रकाश के पीठ में लगी और वह वहीं गिर पड़ा.
गोली चलाने के बाद अपराधी भाग गये. ओमप्रकाश के हल्ला करने एवं गोली की आवाज पर उसके परिजन सहित अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घायल ने पुलिस को दिये बयान में दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन