अस्पताल पर अब प्रबंधन कोषांग की नजर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Aug 2016 8:29 AM
विज्ञापन
मुंगेर : सदर अस्पताल की विधि- व्यवस्थाओं पर अब विशेष नजर रखने के लिए जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल प्रबंधन कोषांग का गठन किया गया है़ जिसमें वरीय प्रभार के रूप में नगर आयुक्त एसके पाठक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉकुंदन कुमार, नोडल पदाधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्ता प्रेमकांत सूर्य, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता […]
विज्ञापन
मुंगेर : सदर अस्पताल की विधि- व्यवस्थाओं पर अब विशेष नजर रखने के लिए जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल प्रबंधन कोषांग का गठन किया गया है़ जिसमें वरीय प्रभार के रूप में नगर आयुक्त एसके पाठक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉकुंदन कुमार, नोडल पदाधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्ता प्रेमकांत सूर्य, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल तथा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ फैजउद्दीन को शामिल किया गया है़ यह कोषांग अस्पताल के नित्य क्रिया- कलापों की प्रत्येक दिन अनुश्रवण करेंगे़
कहते हैं अस्पताल उपाधीक्षक
अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि डेंटल चेयर को इंस्टाल नहीं किया जा सका है, जिसके कारण अबतक उसे दंत विभाग में शिफ्ट नहीं किया गया है़ नये ट्रांसफर्मर से केबुल वाला तारइमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. कैदी वार्ड में जल्द ही पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध करा दी जायेगी़
एसडीओ ने लिया सदर अस्पताल का जायजा : मुंगेर . सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का जायजा लिया़ इस दौरान उन्होंने अस्पताल के आउट सोर्सिंग के कार्यों की समीक्षा की़ समीक्षा के दौरान उन्होंने बताया कि अस्पताल में साफ-सफाई तथा मरीजों के भोजन की व्यवस्था को और भी सुदृढ़ किया जायेगा़ इसके लिए योजना बनायी जा रही है़ बारी-बारी से अस्पताल के सभी व्यवस्थाओं को जल्द ही दुरुस्त कर लिया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










