व्यवसायी गोली कांड में भाजपा नेता संजीव मंडल सहित चार नामजद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Aug 2016 8:27 AM

विज्ञापन

एसपी व डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण मुंगेर : व्यवसायी रोहित कुमार गोली कांड में पुलिस ने भाजपा नेता संजीव मंडल सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. इधर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आशीष भारती एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ललित मोहन शर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया और पूरे मामले की गहन […]

विज्ञापन
एसपी व डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
मुंगेर : व्यवसायी रोहित कुमार गोली कांड में पुलिस ने भाजपा नेता संजीव मंडल सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. इधर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आशीष भारती एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ललित मोहन शर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया और पूरे मामले की गहन पड़ताल की. साथ ही मामले में संलिप्त अपराधियों के गिरफ्तारी के भी आदेश दिये.
वैसे घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस अबतक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. एसपी आशीष भारती ने बताया कि घायल की मां क्रांति देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें संजीव मंडल, उसका भाई रंजीत मंडल सहित चार लोगों को नामजद किया गया है.
पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. विदित हो कि गुरुवार को देर शाम मोटर साइकिल सवार अपराधियों ने पानी व्यवसायी रोहित कुमार के मकससपुर काली स्थान के समीप गोली मार दी थी. गोली उसके पेट में मारी गयी थी और गंभीर अवस्था में उसका इलाज पटना में चल रहा है. इधर इस घटना को लेकर एक बार फिर कासिम बाजार थाना क्षेत्र में गैंगवार की संभावना बढ़ गयी है. क्योंकि जमीन के विवाद में पिछले कुछ दिनों से जो मामला शांत था वह एक बार पुन: उभर कर सामने आ गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन