वापस हो सकता है संजीव का हाऊस गार्ड

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Aug 2016 8:27 AM

विज्ञापन

मुंगेर : व्यवसायी रोहित कुमार गोली कांड में संजीव मंडल को नामजद किया गया है. जिसके बाद संजीव मंडल के सुरक्षा गार्ड वापस होने की संभावना बढ़ गयी है. विदित हो कि भाजपा नेता पंकज वर्मा हत्याकांड के मुख्य गवाह उत्तम शर्मा एवं संजीव मंडल को सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराया गया था. क्योंकि हत्या कांड […]

विज्ञापन
मुंगेर : व्यवसायी रोहित कुमार गोली कांड में संजीव मंडल को नामजद किया गया है. जिसके बाद संजीव मंडल के सुरक्षा गार्ड वापस होने की संभावना बढ़ गयी है. विदित हो कि भाजपा नेता पंकज वर्मा हत्याकांड के मुख्य गवाह उत्तम शर्मा एवं संजीव मंडल को सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराया गया था.
क्योंकि हत्या कांड का मुख्य आरोपी पवन मंडल ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी. इसी दौरान उत्तम शर्मा की हत्या पवन मंडल ने अपने गुर्गो से एसपी ऑफिस के समीप रेस्टोरेंट में करवा दिया था. जिसके बाद एक मात्र बचे संजीव मंडल को सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस ने 4-1 का हाऊस गार्ड उपलब्ध करा रखा है.
लेकिन व्यवसायी गोलीकांड में अभियुक्त बनाये जाने के बाद उसके सुरक्षा गार्ड वापसी का खतरा मंडराने लगा है. एसपी आशीष भारती ने इस संबंध में कहा कि पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है. नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन