पति के शव के लिए शमीमा ने लगायी गुहार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Aug 2016 8:25 AM
विज्ञापन
सऊदी अरब में रहता था शमीमा का शौहर मो मोहीब मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुबारकचक निवासी मो मोहीब की पत्नी शमीमा बेगम अपने पति का शव प्राप्त करने के लिए परेशान है और सऊदी अरब में भारतीय राजदूत सहित भारत सरकार से शव लाने की गुहार लगायी है. शमीमा ने कहा है कि […]
विज्ञापन
सऊदी अरब में रहता था शमीमा का शौहर मो मोहीब
मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुबारकचक निवासी मो मोहीब की पत्नी शमीमा बेगम अपने पति का शव प्राप्त करने के लिए परेशान है और सऊदी अरब में भारतीय राजदूत सहित भारत सरकार से शव लाने की गुहार लगायी है. शमीमा ने कहा है कि उसका पति सऊदी अरब में मो. अबू मजीद के यहां काम करता था. जिसका रहस्यमय ढंग से गत माह मौत हो गया. लेकिन आज तक उसका शव परिजनों को नहीं सौंपा गया है. जिससे पूरे परिवार में मातम छाया है.
शमीमा ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगायी है कि उसके पति की हत्या की संभावना है. जिसकी जांच होनी चाहिए. बहरहाल पूरा परिवार गम के साये में है. क्योंकि मो मोहीब ही घर का कमाऊ सदस्य था और कमाने के लिए ही वह सऊदी अरब गया था. जहां से उसकी मौत की खबर आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










