ग्रामीण इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Aug 2016 8:24 AM
विज्ञापन
दियारा व तटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है़ उनके सामने इलाज व पशुचारे की समस्या उत्पन्न हो गई है मुंगेर/बरियारपुर : गंगा के बढ़ते जलस्तर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है़ हालांकि केंद्रीय जल आयोग से मिली रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल […]
विज्ञापन
दियारा व तटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है़ उनके सामने इलाज व पशुचारे की समस्या उत्पन्न हो गई है
मुंगेर/बरियारपुर : गंगा के बढ़ते जलस्तर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है़ हालांकि केंद्रीय जल आयोग से मिली रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल गंगा का जलस्तर 37.78 मीटर पर स्थिर हो गया है़ किंतु दियारा व तटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है़ मवेशियों के समक्ष जहां पशुचारा की समस्या उत्पन्न हो गयी है, वहीं हजारों एकड़ में लगे फसल की क्षति से किसान काफी त्रस्त हो गये हैं.
गंगा का जलस्तर फिलहाल भले ही स्थिर हो गया हो, किंतु दियारा व तटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में गंगा के पानी का फैलाव जारी है़ दियारा क्षेत्र में अब सिर्फ गांव में ही बाढ़ का पानी घुसना बांकी रह गया है़ जबकि दियारा का गांव पूरी तरह टापू में तब्दील हो चुका है़ वहीं बरियारपुर प्रखंड के नीरपुर पंचायत के लालजी टोला नजीरा में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है़ जिससे लोगों को भारी फजिहतों का सामना करना पड़ रहा है़ पानी से घिरे पीड़ित सुरेंद्र सिंह, राजकुमार, विजय सिंह, भिखारी सिंह ने बताया कि गांव से अब मुख्य सड़क जाने में मुश्किल हो रहा है. क्योंकि पूरा गांव गंगा के पानी से घिर चुका है. बदहाली यह है कि मिट्टी व फूस से बने घर पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं.
मवेशियों को नहीं मिल पा रहा पशुचारा
दियारा क्षेत्र में इन दिनों मवेशियों के लिए पशुचारा की समस्या उत्पन्न हो गयी है़ बाढ़ के पानी में हजारों एकड़ फसल डूब जाने के कारण जहां किसान काफी मायूस हो गये हैं, वहीं मवेशियों के लिए चारा का व्यवस्था करना उनके लिए चुनौती बन गयी है़ हाल यह है कि दियारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी फैल जाने के कारण किसान अपने घरों के पास ही मवेशियों को बांधे रखे हैं. मवेशियों के लिए अब तो खुला विचरन करना भी मुश्किल सा हो गया है़
सुरक्षा दीवार निर्माण कराने की मांग
मुंगेर : जिला जलश्रमिक संघ के संयोजक योगेंद्र सहनी ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंप कर शहरी क्षेत्र के तटवर्ती इलाके में सुरक्षा दीवार निर्माण कराने की मांग की है़ उन्होंने बताया कि शिवनगर चांयटोला, करबल्ला चांयटोला, बेलवाघाट, नयाटोला, जाफरनगर, कंकड़घाट, लल्लूपोखर, सहनी टोला, मधेटोला बेलनबाजार तथा सोझीघाट से दक्षिण के क्षेत्र को गंगा के कटाव से यदि समय रहते नहीं बचाया गया तो दर्जनों घर गंगा में विलीन हो जायेंगे़
सदर प्रखंड के कुतलुपुर, जाफरनगर, टीकारामपुर तथा बरियारपुर प्रखंड के झौवाबहियार व हरिणमार पंचायत में आम जनों के लिए स्वास्थ्य सेवा की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है़ स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार पंचायतों में कम से कम एक प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र की सुविधा उपलब्ध होना अनिवार्य है़
किंतु दुर्भाग्य से उपरोक्त पंचायतों में प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था बदहाल है. जिसके कारण दियारावासियों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए खासे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है़ किसी को यदि चिकित्सकीय जरूरत पड़ जाये तो उन्हें बेगूसराय व खगड़िया जिले की ओर रूख करना पड़ता है़ किंतु वर्तमान समय में चारों ओर जल जमाव की स्थिति के कारण लोगों को अपना इलाज कराने में काफी कठिनाई हो रही है़ लोगों को इलाज कराने के लिए दूर दराज जाने में काफी धन की हानि होती है ़
पशुचारा की मांग
मुंगेर. बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिप सदस्य संजय प्रसाद सिंह ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि अविलंब दियारा क्षेत्र के सभी पंचायतों में चिकित्सा दल उपलब्ध करायार जाय. जिससे दियारावासियों को सही से चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ मिल सके़ साथ ही मवेशियों के लिए अविलंब पशुचारा की व्यवस्था की जाये़ ताकि मवेशियों के साथ- साथ किसानों को भी थोड़ी राहत मिल सके़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










